शिवपुरी शहर में रविवार को बिजली की 5 घंटे की मैराथन कटौती

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए रविवार, 8 फरवरी को विद्युत कटौती की सूचना जारी की गई है। एसएसटीडी (SSTD) योजना के तहत फीडर विभक्तिकरण (Feeder Separation) का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है, जिसके कारण 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

दो अलग-अलग चरणों में होगी कटौती
विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्य की गंभीरता को देखते हुए कटौती को दो समय अवधियों में बांटा गया है, डाकबंगला उपकेंद्र से जुड़े समस्त 11 के.व्ही. फीडरों पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में मरम्मत और तकनीकी सुधार किए जाएंगे।

शहर के  कुछ प्रमुख फीडरों पर कार्य लंबा चलने की संभावना है, जिसके कारण सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। हॉस्पिटल फीडर (जिला अस्पताल और आसपास के क्षेत्र) न्यू ब्लॉक फीडर ओर जल मंदिर फीडर पर 5 घंटे की मैराथन बिजली की कटौती रहेगी।