शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला शिवपुरी एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के अंतर्गत जीडीएक्स ग्रुप, नोएडा द्वारा सुरक्षा जवान भर्ती शिविर 09 फरवरी को जनपद पंचायत पिछोर में आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती अभियान युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आगामी भर्ती कैंप 10 फरवरी को जनपद पंचायत खनियाधाना तथा 11 फरवरी को 26 नंबर कोठी आजीविका मिशन ब्लॉक कार्यालय शिवपुरी में आयोजित किए जाएंगे। सभी भर्ती कैंप प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित होंगे। इच्छुक युवाओं के लिए सुरक्षा जवान पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 45 वर्ष, ऊंचाई 168 सेमी तथा वजन 52 से 96 किलोग्राम निर्धारित है। सुपरवाइजर पद हेतु स्नातक एवं कंप्यूटर ज्ञान, आयु 21 से 40 वर्ष, ऊंचाई 170 सेमी तथा वजन 55 से 96 किलोग्राम निर्धारित है।
आवेदकों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित ब्लॉक सभागार में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों से 250 रुपये पंजीयन शुल्क लिया जाएगा। चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के प्रशिक्षण केंद्र, एनआईएमटी कैंपस में 15 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण उपरांत प्रमाणपत्र के साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ₹18,000 से ₹22,000 तक मासिक वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही पीएफ, पेंशन, बीमा, मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, लोन सुविधा तथा ड्यूटी के दौरान रियायती दर पर आवास एवं भोजन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।