शिवपुरी: टेक्टर के पलटा, नीचे दब गया 35 साल का युवक मौके पर ही मौत

Bhopal Samachar

खनियाधाना। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना सीमा में एक ट्रेक्टर घाटी पर चढते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा  युवक   नीचे गिर गया। पहिया चढ़ने से युवक की मौत हो गई। हादसे के दूसरे दिन पीएम में देरी से नाराज परिजनों ने ट्रैफिक जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के आधे घंटे बाद जाम बहाल हुआ।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम हनुमानखेड़ा निवासी सरमन केवट (35) पुत्र रघुवीर केवट की सड़क हादसे में गुरुवार की शाम मौत हो गई। मृतक के भाई संग्राम केवट का कहना है कि गुरुवार को मेरा बड़ा भाई सरमन केवट गांव के भाव सिंह लोधी के साथ पोला पहाड़ी ग्राम सेकय में कथा में जा रहे थे। सरमन केवट ट्रैक्टर मय ट्राली के बाईं तरफ मडगार्ड पर बैठा था। ट्रैक्टर के दाहिनी ओर मडगार्ड पर भाव सिंह लोधी बैठा था। ट्रैक्टर ड्राइवर चला रहा था। मैं और अवधेश केवट ट्रॉली में बैठे थे। पोला पहाड़ पर चढ़ते समय शाम 6 बजे चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर पोला पहाड़ की घाटी पर पलटा दिया।

पलटने से सरमन केवट ट्रैक्टर के नीचे दब गया। दबने से सरमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भाई सरमन को लेकर खनियाधाना अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने सरमन को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पीएम के लिए शव खनियाधाना लाया गया। शुक्रवार को पीएम में देरी के चलते परिजनों ने दोपहर 2 बजे जाम लगा दिया। परिजनों ने सुनवाई न होने का आरोप लगाया। हालांकि, समझाने पर परिजन शांत हो गए और आधे घंटे बाद ट्रैफिक बहाल हो गया।