Shivpuri News: यादव ब्रदर्स के घरो मे बडी चोरी, 75 लाख को सोना और 6 लाख की चांदी गायब

Bhopal Samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभा के इंदार थाना सीमा क्षेत्र में आने वाले मडवासा गांव में शनिवार की रात दो घरो में 2 यादव भाईयो की घरो में ताले चटका दिए। दोनों भाईया के घर पास पास थे। इस वारदात मे चोरो ने 50 तोला सोना और 4 किलो चांदी सहित 50 हजार रुपए नगद गायब कर दिए। चोर एक 12 बोर की बंदूक भी चुरा ले गए थे लेकिन बंदूक सुबह खेतो मे मिल गई।

मडवासा गांव में निवास करने वाले फूल सिंह यादव उम्र 70 साल अपनी पत्नी के साथ घर मे अकेले थे। उनका बेटा गांव के अंदर वाले घर पर सो रहा था। बेटा ने बताया कि खेत पर हमारा दो मंजिल मकान हैं,इस मकान के पीछे से चोर चढे है और घर मे घुसे है। एक कमरे में माँ और पिता सो रहे थे।

दूसरे कमरे में चोर घुसे और कमरे में रखे बक्से के ताले तोडे है। इन बक्सों में 4 किलो चांदी रखी थी और बाक्सो मे चोरो को तिजोरी की चाबी मिल गई। चोरों ने तिजोरी के ताले चटकाते हुए लगभग 40 तोला सोना गायब कर दिया और एक दो नाली लाइसेंसी बंदूको को भी चुरा गए,लेकिन बंदूक सुबह खेतो मे मिल गइई।

बताया जा रहा है कि फूल सिंह यादव के छोटे भाई आशीष यादव का मकान भी पास मे था। आशीष यादव के घर में बंद कमरे का ताला तोड़कर चोर घुसे। उस समय परिवार के सदस्य घर के अन्य कमरों में सो रहे थे। चोरों ने बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर लगभग 10 तोला सोने के जेवर और 50 हजार रुपए नकद चुरा लिए।

दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंदार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।