पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे के छत्रसाल कॉलेज में एक 18 साल के युवक की मारपीट सिर्फ इतनी बात पर की गई कि उसने पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ की गई सोशल पर एक वायरल पोस्ट पर लाइक कर दिया। युवक का बुलाया गया और केपी सिंह मुर्दाबाद,परशुराम भगवान मुर्दाबाद के बोलने के लिए कहा गया,युवक के मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई,इतना ही युवक के पिता जब इस मामले को लेकर विधायक के जन दरबार में पहुंचे और अपनी पीड़ा व्यक्त की तो बाहर निकलते है लोधी समाज के कुछ युवकों जमकर मारपीट की।
हालांकि विधायक के हस्तक्षेप के बाद पीडित पुजारी परिवार की फरियाद पर युवको पर मामला दर्ज कर लिया है,लेकिन एक सोशल पर वायरल पोस्ट को लेकर पिछोर नगर के एक पुजारी परिवार के पिता-पुत्र की मारपीट करने का यह मामला अब तूल पकडता जा रहा है। इस घटना के विरोध मे पिछोर का ब्राह्मण समाज एकत्रित हो रहा है।
पिछोर की राजघाट कॉलोनी में स्थित सुरई मंदिर पर की पूजा करने वाले रामेश्वर दयाल पाराशर ने बताया कि मेरे बेटे प्रेम पाराशर उम्र 18 साल ने पिछोर विधायक के खिलाफ वायरल एक पोस्ट को लाइक कर दिया था। इस पोस्ट के लाइक होने के बाद प्रेम को मंगल सिंह लोधी और रूचेन्द्र लोधी ने फोन लगाकर छत्रसाल कॉलेज के ग्राउंड में बुलाया और कहा कि तुमने यह पोस्ट को लाइक किया है इसलिए केपी सिंह और परशुराम मुर्दाबाद के नारे लगाओ,प्रेम ने उनकी बात को स्वीकार नही किया तो इन दोनो ने मिलकर प्रेम की मारपीट कर दी।
प्रेम ने घर आकर बताया
पुजारी का कहना था कि बेटे ने सारा घटनाक्रम आकर घर बताया तो मे बेटे को लेकर पिछोर थाने पर इस मामले की रिपोर्ट कराने गया तो वहां पर मंगल लोधी और रूचेन्द्र लोधी भी आ पहुंचे,वहां पर पुन:मेरे लडके और मंगल में फिर झगडा गया। पुलिस ने दोनो को बंद कर दिया था। इस झगडे के बाद विधायक प्रीतम लोधी का बेटा राकेश लोधी आया और मंगल लोधी को ले गया,पुलिस ने कहा कि अभी आपके बेटे का यही रहने दो माहौल खराब है।
मे मामला निपटाने को विधायक के पास गया तो मारपीट हो गई
रामेश्वर दयाल पाराशर का कहना है कि शाम के समय में डाक बंगला पर विधायक प्रीतम लोधी के पास पहुंचा ओर कहा कि बच्चो की लडाई है,आगे नही बढ़े इसलिए आपके पास आया हूं। विधायक महोदय ने कहा कि पंडित जी आपके बच्चे को छुड़वा देता हूं। रामेश्वर दयाल का कहना है कि जैसे ही में डाक बंगले के बहार आया तो मंगल लाधी सहित कई लोधियो की भीड मेरे ऊपर टूट पड़ी ओर मेरी मारपीट कर दी। मेरी नाक में सहित शरीर में कई जगह चोटे है कपडे फाड दिए कई जगह से खून निकल रहा था।
विधायक प्रीतम सिंह ने कराई रिपोर्ट
पुजारी ने विधायक प्रीतम लोधी से कहा कि आपके पास आने पर मेरी मारपीट हो गई। विधायक ने इस मामले मे हस्तक्षेप करते हुए पिछोर पुलिस थाने फोन लगाया और मेरी रिपोर्ट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि मंगल सिंह लोधी अपराधिक प्रवृति का है और कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया है।
पुजारी की मारपीट होने के कारण पिछोर के ब्राह्मण समाज मे रोष है,पिछोर में ब्राह्मणों को टारगेट किया जा रहा है,इस घटना के विरोध में पिछोर ब्राह्मण समाज के लोगों ने आज शाम को परशुराम मंदिर पिछोर पर एक बैठक का आयोजन भी रखा है।