पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद के घटाई गांव में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्चों सहित करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में घटाई के अलावा आसपास के गांवों से गुजर रहे लोग भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल पोहरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है। बाद में ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला।
जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर के समय घटाई गांव में हुई। एक आवारा कुत्ते ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने सड़क से गुजर रहे लोगों और घर के बाहर खेल रहे बच्चों को अपना निशाना बनाया। इस हमले में घटाई, राठखेड़ा, वेशी, भैंसदा, बमरा और रानीपुरा सहित कई गांवों के लोग घायल हुए हैं।
ये लोग हुए घायल
घायलों में राठखेड़ा निवासी 10 वर्षीय काजल आदिवासी और 8 वर्षीय सतीश पाल, वेशी निवासी 8 वर्षीय सोनम और 30 वर्षीय अतर सिंह धाकड़, भैंसदा निवासी 6 वर्षीय संजना, बमरा निवासी 9 वर्षीय पूनम बाथम, रानीपुरा निवासी 59 वर्षीय बदामी परिहार, तथा घटाई निवासी 12 वर्षीय अंशुल यादव, 11 वर्षीय अनुष्का पाल और 32 वर्षीय सुघर यादव शामिल हैं।
बेटे को बचाने में पिता भी हुआ घायल
घटाई निवासी सुघर सिंह यादव ने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा अंशुल घर के बाहर बैठा था, तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बेटे को बचाने के प्रयास में सुघर सिंह भी कुत्ते के काटने से घायल हो गए।
पोहरी में नहीं मिले एंटी-रेबीज इंजेक्शन
सुघर सिंह ने बताया कि पोहरी स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें और अन्य घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया।
ट्रैक्टर चढ़ाकर कुत्ते को मारा
सुघर सिंह के अनुसार, कुत्ते के हमले में लगभग 15 लोग घायल हुए थे। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। अंततः, ग्रामीणों ने कुत्ते पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे मार दिया, जिससे आगे और लोगों को घायल होने से बचाया जा सका।
ग्रामीणों में दहशत, डर के साये में बच्चे
ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में कुत्तों का झुंड लगातार घूमता रहता है। खेतों या स्कूल जाते समय बच्चे और महिलाएं डरे रहते हैं। कई बार उन्हें भगाने की कोशिश की गई, लेकिन कुत्ते और उग्र हो जाते हैं।