शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना सीमा मे स्थित अमोला कॉलोनी क्रमांक 3 की एक 2 साल की मासूम की मौत होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि मासूम को निमोनिया था इलाज के नाम पर उसे दाग दिया गया,दागने के बाद उसकी दो दिन बाद मौत हो गई। मृतक मासूम के पिता का कहना है कि वह उसके उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए थे,लेकिन वहां उसे उचित इलाज नहीं मिला था।
जानकारी के मुताबिक नया अमोला कॉलोनी क्रमांक 3 निवासी जुझार सिंह ने बताया, उनकी दो साल की बेटी क्रांति आदिवासी एक माह से अधिक समय से निमोनिया से पीड़ित थी। जुझार का कहना है, वैसे तो उनकी बेटी पैदा होने के बाद से ही बीमार जैसी स्थिति में रहती थी। अभी जब उसे निमोनिया हुआ तो उसने पहले करैरा फिर शिवपुरी अस्पताल में बेटी क्रांति का इलाज कराया, लेकिन उसके बाद भी वह पूरी तरह से सही नहीं हुई।
इसके बाद किसी के कहने पर माता-पिता बालिका को दगवाने के लिए पोहरी के ग्राम बसई ले गए, यहां पर दगवाने के तीन दिन बाद आज बुधवार को बालिका ने दम तोड़ दिया। माता पिता का कहना है कि उनकी बेटी का सही इलाज हो जाता तो यह घटना नहीं होती।
यह बोले
इस संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। आपने जानकारी दी है तो मैं मामले की जांच करा लेता हूं। बाकी लोगों को अंधविश्वास से बचना चाहिए।
डॉ संजय ऋषिश्वर, सीएमएचओ, शिवपुरी