युवक को गोली मारकर हत्या का प्रयास, न्याय के लिए जिला अस्पताल से SP के पास पहुंचा युवक

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक युवक शिकायत लेकर पहुंचा कि मुझपर कुछ लोगों ने सरेआम फायरिंग कर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जानलेवा हमले के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर केवल मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है।

Attempt to Murder Youth by Shooting in Sillarpur

जानकारी के अनुसार निवासी ग्राम सिल्लारपुर के रहने वाले कांता ओझा पुत्र नीलूजी ओझा ने बताया कि 11 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के शिवम केवट, प्रमोद केवट, संजय जाटव व अन्य वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। जब कांता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जान से मारने की नीयत से 315 बोर के कट्टे से फायर कर दिया। वहीं पीड़ित ने बताया कि गोली मेरे दाहिने हाथ में लगी, जिसके कारण मैं घायल होकर वहीं गिर गया। परिजनों ने मुझे तत्काल करैरा अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया।

धाराओं को लेकर विवाद
पीड़ित कांता ओझा का सबसे बड़ा आरोप करैरा पुलिस की एफआईआर पर है। पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने इस गंभीर मामले में केवल धारा 296 (L), 115(2), 351(3), 5 BNS के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि उस पर सीधा गोली से हमला हुआ था। पीड़ित का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से धारा 109 BNS का मामला है, लेकिन पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांता ओझा ने मांग की है कि मामले में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई जाए और फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए