शिवपुरी। शिवपुरी जिले में दो मौतों का कारण दृष्टया सुसाइड रहा है। यह मौत शिवपुरी जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई है। देहात थाना क्षेत्र के कोटा भगोरा गांव में 14 साल के बालक ने अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है,वहीं सिरसौद थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में 27 साल के युवक ने भी फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना देहात थाना क्षेत्र के कोटा भगोरा गांव की है, जहां 14 वर्षीय आशिक आदिवासी ने रविवार शाम अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार, आशिक घर में अकेला टीवी देख रहा था। जब उसके भाई-बहन लौटे और कमरा अंदर से बंद पाया, तो मां और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। आशिक फंदे पर लटका मिला। बताया गया है कि आशिक गुस्सैल स्वभाव का था।
दूसरी घटना सिरसौद थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है, जहां सोमवार सुबह 27 वर्षीय ध्यान सिंह आदिवासी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब उसकी पत्नी और बच्चे शौच के लिए घर से बाहर गए हुए थे। उनके लौटने पर ध्यान सिंह का शव फंदे पर लटका मिला।
परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, दोनों आत्महत्याओं के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।