खनियाधाना। शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र में लगातार नियमों को तोड़ते हुए अवैधानिक रूप से महापुरुषों की प्रतिमा रखे जाने का सिलसिला थम नहीं है। प्रशासन का इस मामले में फेलियर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पिछोर क्षेत्र पिछले 5 सालो में लगभग 50 प्रतिमाओं का अवैध रूप से स्थापित कर दिया गया है,लेकिन आज दिनांक तक प्रशासन किसी पर भी कार्यवाही नहीं कर सका है अब खनियाधाना थाना सीमा के मुहारी कलां में सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने अंबेडकर भवन के बाहर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित करने की खबर मिल रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा का माल्यार्पण किया और बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए। ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने पर क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही खनियाधाना थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम ने भी स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है, और प्रशासन ने प्रतिमा स्थापना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।