शिवपुरी। शिवपुरी में मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड के शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में देश के 191 शहीद पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों को सशस्त्र सलामी दी गई। इन जवानों ने 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच कर्तव्य पथ पर राष्ट्र और समाज की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए थे। इन शहीदों में मध्य प्रदेश के 11 वीर जवान भी शामिल हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत परेड और सलामी से हुई। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने सलामी ली। इस दौरान 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक देशभर में शहीद हुए पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों के नामों का वाचन किया गया। इसके बाद सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय सेल्यूट दिया गया।
देशभर में 191 जवान हुए शहीद
एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस अवधि में देशभर में कुल 191 अधिकारी एवं जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हैं। इनमें मध्यप्रदेश के 11 वीर जवान भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
कलेक्टर-SP समेत अधिकारी रहे मौजूद
समारोह में कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, एडिशनल एसपी संजीव मुले, डीएफओ सुधांशु यादव, एसडीओपी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
शहीद विकास उपाध्याय की पत्नी का सम्मान, लगी प्रदर्शनी
इस अवसर पर शिवपुरी के बामौरकला थाना क्षेत्र में डकैतों से मुठभेड़ में शहीद हुए अधिकारी विकास उपाध्याय की पत्नी का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अधिकारियों ने अवलोकन किया।
मध्यप्रदेश के 11 शहीद जवानों को किया याद
मध्यप्रदेश के 11 शहीद जवानों में इंस्पेक्टर संजय पाठक, इंस्पेक्टर रमेश कुमार धुर्वे, असिस्टेंट इंस्पेक्टर रामचरण गौतम, असिस्टेंट इंस्पेक्टर महेश कुमार कोरी, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार कुशवाह, हेड कांस्टेबल कृष्ण गर्ग, हेड कांस्टेबल अभिषेक शिंदे, हेड कांस्टेबल गोविंद पटे, कांस्टेबल अनुज सिंह, कांस्टेबल सुंदर सिंह बघेल और कांस्टेबल अनिल यादव शामिल हैं।
शोक शस्त्र के साथ कार्यक्रम का समापन
शहीदों की स्मृति में आयोजित यह श्रद्धांजलि समारोह शोक शस्त्र और निष्क्रमण की कार्यवाही के साथ संपन्न हुआ।