शिवपुरी। शिवपुरी के यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, सतनवाड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की इकाई ने दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर को 1100 दीपों से रोशन किया।
दीपों से 'जय श्री राम ABVP UIT' की आकर्षक आकृति बनाई गई, जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दीपों की रोशनी से परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर एबीवीपी कॉलेज अध्यक्ष आयुष दुबे बिजरावन, उपाध्यक्ष मोहित सारस्वत, कुनाल गोस्वामी, सिविल प्रमुख देव समाधिया, आकाश धाकड़, तकनीक महाविद्यालय प्रमुख शौर्य प्रताप राजावत, एसएफएस प्रमुख गिर्राज सिंह परमार, सह प्रमुख नवीन सिंह यादव, सी.आर. जीत शर्मा, आयुष शर्मा और आदित्य दंडोतिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन से पूरे कॉलेज परिसर में भक्ति, ऊर्जा और उत्सव का वातावरण व्याप्त रहा।