SHIVPURI NEWS - जनता के पैसो से नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के तीर्थाटन की शिकायत,पढिए मामला

शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका का विवाद आज फिर पुन:चर्चा में आ गया है जब शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष सहित कुछ पार्षदों के जनता के पैसो से तीर्थाटन की शिकायत कलेक्टर शिवपुरी को सबूतों सहित की गई। आज बगीचा सरकार वाले पार्षदों ने नियम विरुद्ध नगर पालिका के वाहन को नगर पालिका क्षेत्र से बहार भ्रमण की पर आपत्ति दर्ज कराई। शिकायत में यह भी कहा गया कि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा बिना किसी को चार्ज दिए 15 दिन शहर से बहार रही इससे नगर पालिका के काम भी प्रभावित हुए है।

पढिए शिकायत
श्रीमान जिलाधीश महोदय
जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
 विषय - नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा नगर पालिका वाहन को शासन की बिना अनुमति शहर से बाहर ले जाने बाबत

महोदय,
उपर्युक्त विषयांतर्गत लेख है कि विगत दिवस नगर पालिका पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बीच घोटाले को लेकर काफी विवाद हुआ जो मीडिया सहित आमजन के बीच शहर में काफी सुर्खियों में रहा। इस विवाद के बीच अविश्वास प्रस्ताव जैसा प्रकरण नगर पालिका में चला उसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका वाहन एमपी 06 टी 1195 को शासन प्रशासन की बिना अनुमति के दो सप्ताह शिवपुरी से बाहर नैनीताल, नीम करोली, हिमाचल क्षेत्र में पार्षदों को लेकर बिना किसी को चार्ज दिए, बिना अनुमति नगर पालिका किराए का वाहन लेकर शहर से गायब हो गई थी।

इस कारण कर्मचारियों को वेतन, नगर पालिका दैनिक कार्य, और आम जनता के कार्यों को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । उक्त आरोप फोटो आवेदन के साथ सलग्न भी है जिससे तमाम तरह के आरोप प्रत्यारोप शासन प्रशासन सहित हम जनप्रतिनिधियों पर भी जनता द्वारा लगाए गए जिससे नगर पालिका और शासन की भी छवि खराब होकर जनता में मैसेज भी गलत जाता है यह कृत्य दंडनीय अपराध और अनियमितता की श्रेणी में आता है जिस कारण बिना अनुमति ले जाना उचित नहीं था अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि उक्त प्रकरण पर कार्रवाई करने की कृपा करें

पार्षदों ने इस शिकायत में फोटो भी उपलब्ध कराई है जिसमें पार्षद प्रदीप शर्मा और एमडी गुर्जर हिमाचल की वादियो मे घूम रहे है वही नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का वाहन भी हैं।

इन पार्षदों ने की शिकायत
पार्षद रघुराज सिंह गुर्जर,कमला किशन शाक्य,मोनिका सीटू सडैया,विजय शर्मा,रीना कुलदीप शर्मा,ताराचंद्र राठौर,कृष्णा जाटव ने शिकायत दर्ज कराई है।