पिछोर। पिछोर में शिक्षा विभाग में कई शिक्षक लोधी हैं। इनमें कुछ को विभाग के अधिकारियों ने नियम विरुद्ध पदों पर बैठा रखा है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकुल प्राचार्य को तो पद पर बनाए रखने के लिए दस्तावेज कूटरचना कर दी गई है। 02 शाकउमावि पिछोर के संकुल प्राचार्य विजयराम लोधी, मूल रूप से झाबुआ के विकासखंड पेटलावद स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुरिया से 2019 में वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर अंग्रेजी विषय उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर पिछोर आए थे परंतु छह वर्ष बीत जाने के बावजूद प्रतिनियुक्ति जारी है।
प्रति नियुक्तियों को समाप्त करने संबंधी अनेक आदेश भोपाल से जारी हो चुके हैं। विजयराम ने पद का दुरुपयोग करते हुए शिक्षा पोर्टल 3.0 पर वास्तविक जानकारी छिपाकर प्रतिनियुक्ति स्थिति को एनए अंकित किया है। पोर्टल पर मूल संस्था के स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिछोर, जिला शिवपुरी ही दर्ज कराया है। वर्ष 2019 के प्रतिनियुक्ति आदेश को उनकी सेवा पुस्तिका में स्थानांतरण शब्द अंकित कर प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में आयुक्त शिल्पा गुप्ता को शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर उन्होंने शिवपुरी डीईओ से शिक्षकों प्रतिनियुक्ति के संबंध में जानकारी चाही है।
पद बचाने के लिए बिना मान्यता संस्कृत विषय शासकीय मॉडल स्कूल पिछोर में संस्कृत विषय की मान्यता कक्षा एवं 12 के लिए नहीं है। न ही बोर्ड को इसका शुल्क जमा किया जाता है फिर भी अतिशेष में आए प्रभारी प्राचार्य दिनेश कुमार लोधी द्वारा संस्कृत विषय के उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद को बचाए रखने के लिए कक्षा 11 के दो विद्यार्थियों के लिए संस्कृत विषय दिया गया। दिनेश कुमार लोधी जूनियर हैं, फिर भी उन्हें प्राचार्य का प्रभार दिया गया है।
कई जूनियरों को नियम विरुद्ध प्राचार्य का प्रभार
शाउमावि बामौरकलां में राजकुमार लोधी जूनियर हैं, फिर भी उन्हें प्राचार्य का प्रभार दिया गया है।
शाउमावि भौती में अशोक कुमार लोधी जूनियर है, फिर भी उन्हें प्राचार्य का प्रभार दिया गया है।
शाकउमावि करैरा में कविता लोधी जुनियर हैं, फिर भी उन्हें प्राचार्य का प्रभार दिया गया है।
शाकउमावि पिछोर में विजयराम लोधी जूनियर हैं, फिर भी उन्हें प्राचार्य का प्रभार दिया गया है।
इनका कहना हैं
प्रतिनियुक्ति की जानकारी के संबंध में पत्र आया है, जिसकी जानकारी हमने मंगाई है, परंतु अभी तक जानकारी नहीं आई है। इसके अलावा यह सभी प्रभार मुझसे पूर्व के हैं। सभी मामलों में जानकारी लेकर, नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विवेक श्रीवास्तव, डीईओ, शिवपुरी।