Shivpuri News, फतेहपुर में एक पुश्तैनी मकान को लेकर बच्चों में विवाद, बहू सहित पूरा परिवार पहुंचा एसपी के पास

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक पूरा परिवार शिकायत लेकर पहुंचा कि वहीं परिवार की एक महिला ने बताया कि हमारे अपने ही रिश्तेदारों ने हमारे साथ धोखाधड़ी कर सरकारी दस्तावेजों से नाम कटवाते हुए हमारे साथ मारपीट कर दी। वहीं पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाना देहात पर की हैं,लेकिन वहां से कोई कार्यवाही न होने पर पूरे परिवार को यहां आना पड़ा। महिला ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास रहने वाली उर्मिला कुशवाह पत्नी राकेश कुशवाह ने बताया कि फतेहपुर रोड पर मेरे ससुर और उनके भाइयों का एक संयुक्त पैतृक मकान स्थित है। इस मकान में चार भाइयों खच्चू, लालाराम, दयाराम और गोविन्द का हिस्सा था। महिला का आरोप है कि खच्चू, लालाराम और उनके पुत्रों कमल सिंह, भागीरथ, केशव आदि ने मिलकर साजिश रची और दस्तावेजों के जरिए मेरे ससुर व चचिया ससुर का नाम कटवा दिया।

दानपत्र के नाम पर दिया धोखा
जब विवाद बढ़ा तो आरोपियों ने समझौता करने का नाटक किया और कहा कि वे दानपत्र के माध्यम से मकान चारों भाइयों के नाम वापस कर देंगे। लेकिन 13 फरवरी 2026 को जब दानपत्र की तारीख तय हुई, तो आरोपी अपनी बात से मुकर गए और मेरे परिवार के साथ अभद्रता व मारपीट पर आमादा हो गए।

आरोपियों ने अपशब्द और जान से मारने की दी धमकी
वहीं पीड़िता उर्मिला ने बताया कि 1 मार्च 2026 को जब में पुनः समझौता करने पहुंची, तो आरोपियों ने उत्तेजित होकर मुझे मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं और भद्दे अपशब्दों का प्रयोग कर घर से भगा दिया। अब आरोपी खुलेआम मकान पर कब्जा करने और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।