पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना सीमा में आने वाले मचाखुर्द एक 28 साल के युवक की लाश नीम के पेड़ से लटकी मिली है,बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को 2 दिन पूर्व मायके छोड़ कर आया था,मायके से पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी,माना जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी की बेवफाई को सहन नहीं कर सका और उसने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार मचाखुर्द गांव मे निवास करने वाला चंदन आदिवासी उम्र 28 साल ने अपनी पत्नी को बीते 2 मार्च को उसके मायके छोडकर आया था,उसी दिन चंदन की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस बात का पता चला तो 4-5 मार्च की दरम्यानी रात घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा परिजन हत्या की संभावना भी जता रहे हैं। मृतक के घुटने जमीन से टिके हुए थे। मृतक के एक बेटे की एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
बड़े भाई रामदयाल आदिवासी ने बताया, वह नौहरी में काम करता है। चंदन परिवार के साथ मचाखुर्द में रहता था। 5 मार्च सुबह 9 बजे बेटी ऊषा आदिवासी ने फोन कर बताया कि चाचा चंदन ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो चंदन घर के पास नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका था। परिजन ने बताया कि चंदन शराब पीने का आदी था।