शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा को अलग से जिला बनाने की मांग पिछले लंबे समय से चल रही है,तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह भरी सभा मे यह घोषणा कर गए थे कि आप सभी लोग पिछोर विधायक के रूप मे प्रीतम सिंह को विधानसभा में भेजो आपकी मांग पूरी होगी। पिछोर के निवासियों ने प्रीतम सिंह को विधायक बना दिया लेकिन भाजपा ने पिछोर को अलग जिले का अस्तित्व नहीं दिया। अब पिछोर को जिला बनाने के लिए सरकारी गतिविधि शुरू हो चुकी है।
जिले के पिछोर अनुविभाग को जिला बनाने की मांग पर मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग भोपाल ने पत्र जारी किया है। आयोग के पत्र पर भू-अभिलेख शिवपुरी ने एसडीएम व जनपद सीईओ से प्रतिवेदन मांगा है।
जानकारी के मुताबिक पिछोर को जिला बनाने के लिए विधायक प्रीतम लोधी ने मप्र शासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग भोपाल को मांग पत्र भेजा था। उसी सिलसिले में भू-अभिलेख शिवपुरी के प्रभारी अधिकारी शिवदयाल धाकड़ ने 25 सितंबर को पिछोर जनपद सीईओ व एसडीएम को पत्र जारी कर जानकारी मांगी है।
दोनों अधिकारियों से तथ्यात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है। प्रतिवेदन प्रस्तुत करने में संलग्न प्रश्नावली का उपयोग करने की सलाह दी है। जिसमें विभिन्न स्तरों पर परामर्श से तैयार किया या जिसे लगातार अद्यतन किया जा रहा है। प्रश्नावली का उपयोग कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन तैयार कर तीन दिन में जानकारी मांगी है। यह जानकारी भोपाल भेजी जाएगी।