शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में स्थित बजरिया मोहल्ले में किराए के मकान में निवास करने वाला एक युवक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। युवक एक महिला के साथ अपनी पत्नी से प्रेम प्रसंग छुपाकर किराए के यहां पर रह रहा था। जिस महिला के साथ मृतक युवक साथ मे लिवइन मे रह रहा था उसने युवक पर इसी बलात्कार का मामला दर्ज भी कराया था। युवक पेशे से ड्राइवर था और अमोला का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के बजरिया मोहल्ले में बीते रोज दोपहर लगभग 12 बजे एक युवक की लाश कमरे मे फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान अमोला निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र लोधी के रूप में हुई है। धर्मेंद्र शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसका अमोला क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
युवती ने इस साल मार्च 2025 में धर्मेंद्र के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। बलात्कार का मामला दर्ज होने के बावजूद धर्मेंद्र और युवती पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे। धर्मेंद्र ने मकान मालिक को दोनों को पति-पत्नी बताया था। पेशे से ट्रक ड्राइवर धर्मेंद्र ने यह बात अपने परिवार से छिपा रखी थी। घटना के समय युवती घर पर मौजूद नहीं थी।
शिवपुरी पहुंचे धर्मेंद्र के परिजनों का कहना है कि धर्मेन्द्र की हत्या कर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। परिजनों का कहना था कि धर्मेन्द्र की हत्या महिला और उसके बेटे ने की है। पुलिस ने इस मामले मे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।