फर्जी अंकसूची की दम पर प्राप्त की है आंगनवाड़ी में नौकरी, कलेक्टर का शिकायत - Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आज एक युवती शिकायत लेकर पहुंची कि मैं अपने गांव में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए फार्म ऑनलाइन करवाया था,लेकिन जब इसकी मेरिट सूची आई तो उसमें मेरा दूसरे स्थान पर नाम दर्ज था। वहीं पहले नंबर पर जिस महिला का नाम आया है उसके डॉक्यूमेंट फर्जी हैं,युवती ने बताया कि मैंने उस महिला के सभी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन निकलवाये तो मैंने देखा कि उसकी 12वीं की अंकसूची उ.प्र. की हैं और वो फर्जी हैं।

जानकारी के अनुसार देवेंद्र लोधी पुत्री नारायण सिंह लोधी निवासी ग्राम साजौर ग्राम पंचायत बघरा साजौर तहसील करैरा ने बताया कि मैं गांव की निवासी होकर एक शिक्षित बेरोजगार नवयुवती हूं, मैं बी.पी.एल. कार्डधारी गरीब परिवार की सदस्य हूं, मैंने ग्राम पंचायत बघरा साजौर तहसील करैरा के ग्राम बघरा में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु समस्त दस्तावेजों सहित ऑनलाइन फार्म भरा था।

वहीं युवती ने बताया कि जब मेरिट सूची जारी हुई तो उसमें मेरा नाम दूसरे नंबर पर दर्ज था,जबकि पहले नंबर पर गांव की महिला नीरज जाटव पत्नी धर्मेंद्र जाटव निवासी साजौर तहसील करैरा का नाम दर्ज था।

उ.प्र. से की नीरज जाटव में 12वीं कक्षा पास

जिसके बाद मुझे संदेह हुआ कि मेरी 12वीं कक्षा में 77 प्रतिशत अंक होते हुए भी मेरा नाम चयन नहीं हुआ। जिसके बाद मैंने नीरज जाटव के सभी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन निकलवाये। जिसका आवेदन क्रमांक 250698174 हैं लेकिन नीरज जाटव द्वारा अपने फार्म में फर्जी दस्तावेज जिसमें कक्षा 12वीं की अंकसूची महर्षि वाल्मीकि संस्कृत एवं योग शिक्षा संस्थान उ.प्र. जिसका रोल नंबर डीएस 1720110 संलग्न की गई है इसलिए उक्त महिला के दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाकर उसका फार्म निरस्त किया जाये एवं मुझे वैध दस्तावेजों के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति करवाये जाने का कष्ट करें।