प्रभारी मंत्री की गांधीगिरी, गंदगी के लिए पुरस्कृत किया नपा के प्रभारी HO योगेश शर्मा को - Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर से भोपाल जाते समय अचानक से शिवपुरी शहर में अस्पताल का निरीक्षण कर लिया वही शहर के 2 वार्डो का भ्रमण करते समय नगर पालिका के प्रभारी एचओ योगेश शर्मा के गांधीगिरी करते हुए शहर में लगे गंदगी के लगे ढेरो के कारण माला पहना दी,वही शहर में सिंध के नल कीचड उगल रहे है इस कारण नगर पालिका के एई सचिन चौहान का  एक इंक्रीमेंट   रोकने के निर्देश जिला कलेक्टर को दिए है। वही कपडा व्यवसाई और भाजपा नेता सुमित जैन ने प्रभारी मंत्री से कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के कारण शहर बर्बाद हो गया अब पार्टी कितना झेलेगी गायत्री शर्मा को।

आज सुबह 11 बजे शिवपुरी के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर से भोपाल जाते समय शिवपुरी रुक गए और अस्पताल का निरीक्षण किया,उसके बाद प्रभारी मंत्री पार्षद विजय बिंदास की शिकायत पर वार्ड क्रमांक 20 का भ्रमण करने निकल गए। प्रभारी मंत्री पुरानी शिवपुरी गुरुद्वारा रोड पर स्थित लोहार पुरा की पुलिया के पास जैन दूध डेयरी के सामने के कचरे के ढेर देख कर रुक गए और शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ को मौके पर बुलाया,और शहर की इस गंदगी के दर्शन कराए, वही नगर पालिका के प्रभारी एचओ योगेश शर्मा को बुलाकर एक 10 रूपए की माला पहना दी,यह माला अपको इस शहर को गंदगी के ढेर पर रखने के लिए पहनाई गई है। अगली बार शहर में कूड़े के ढेर मिले तो सीधे कार्यवाही होगी।

किचड में फंसी सिंध,एई सचिन चौहान का रोका  एक इंक्रीमेंट

शिवपुरी शहर मे वर्तमान समय में सिंध कीचड़ में फस चुकी है आधे शहर से सिंध की सप्लाई में नलों से कीचड़ निकल रही है। बारिश के समय में इस कीचड़ वाला पानी पीने के कारण लोगों का पेट खराब हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने इस शिकायत पर एई सचिन चौहान का एक इंक्रीमेंट रोकने के आदेश दिए है।

भाजपा नेता ने सुमित जैन ने की अध्यक्ष की शिकायत

बताया जा रहा है कि इस भ्रमण के दौरान कपडा व्यापारी और भाजपा नेता सुमित जैन ने प्रभारी मंत्री से प्रद्युम्न सिंह तोमर से कहा कि कब तक नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का झेलती रहेंगी,पिछले 3 साल से शहर बर्बाद हो रहा है,कोई काम नही हो रहा है और भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ रहा हैं।