शिवपुरी। जिले के बाढ़ प्रभावित ग्राम पचावली में राहत और सहायता कार्य के लिए मातृशक्ति महिला समन्वय ग्रुप और अन्य समाजसेवी महिलाओं ने एक सराहनीय पहल की। इन महिलाओं ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को समझा और आवश्यक सामग्री का वितरण किया। बाढ़ के कारण बेघर हुए और अपना सामान गंवा चुके लोगों के लिए यह सहायता एक बड़ी राहत साबित हुई।
राहत सामग्री के अंतर्गत विशेष रूप से महिलाओं के लिए 150 साड़ियां वितरित की गईं, जो उनके लिए तत्काल जरूरत थी। इसके अतिरिक्त छोटे बच्चों के लिए कपड़े, बड़ों के लिए तौलिए, तथा परिवार के पोषण हेतु खाद्य सामग्री भी वितरित की गई।
इस मानवीय प्रयास ने पीड़ितों को न केवल भौतिक सहायता प्रदान की, बल्कि उन्हें भावनात्मक संबल भी दिया। ग्रामवासियों ने इस नेक कार्य के लिए मातृ शक्ति महिला समन्वय ग्रुप और सभी समाजसेवी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। यह प्रयास इस बात का उदाहरण है कि संकट की घड़ी में कैसे सामूहिक एकजुटता और संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। यह पहल दूसरों को भी प्रेरित करेगी वे भी कठिन समय में आगे आकर सहायता करें। मातृ शक्ति के इस कार्य की से ग्रामीणों में संबल मिल गया है। लोग इनके कार्य से काफी खुश हैं।
राहत कार्य में जिन महिलाओं ने सक्रिय सहयोग दिया, उनके नाम हैं
डॉ. सुषमा पांडे, विभा रघुवंशी, किरण उप्पल, रानी मिश्रा, पिंकी गोस्वामी, कंचन जैन, आरती जैन, लक्ष्मी गर्ग, शोभा पुरोहित, अनु मित्तल, उमा उपाध्याय, रेनू
भार्गव, सरिता अष्ठाना, इंदिरा सर्राफ, मंजू शाक्य, योगिता झोपे, ज्योति त्रिवेदी, पद्मिनी ठाकुर, लक्ष्मी कुशवाहा, शशि शर्मा, सपना शर्मा, रेखा गुप्ता और रेनू गोयल।