शिवपुरी। सावन का पवित्र माह चल रहा है। सावन का माह शिव और शक्ति की आराधना को समर्पित माना जाता है। इस माह में सनातन धर्म के लोग कावंड में जल लेकर आते है और भगवान भोले को समर्पित करते है,इसी क्रम मे शिवपुरी की मातृ शक्ति ने भी शहर में कांवड़ यात्रा निकालने का निर्णय लिया है और इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस कावड़ यात्रा में महिलाएं जल लेकर चलेंगी।
शिवपुरी में महिला संगठन द्वारा कांवड़ यात्रा की तैयारी की जा रही है। जिसमें महिलाएं एक स्थान से दूसरे स्थान तक कांवड़ लेकर चलेंगे और भगवान शंकर-पार्वती के साथ श्रवण कुमार की की झांकियां को लगाने की तैयारी भी इस दौरान की जाएगी। यह निर्णय महिला समन्वय एवं मातृ शक्ति द्वारा आयोजित की जा रही कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर समाजसेवी विभा रघुवंशी के निवास पर आयोजित की गई बैठक के दौरान इस यात्रा की तैयारियों लेकर चर्चा की गई।
महिला संगठन की पदाधिकारी ने बताया कि जितना अधिकतर पुरुषों को है उतना ही अधिकार महिलाओं को भी भगवान की भक्ति करने का है। इसलिए पहली बार कांवड़ यात्रा की तैयारी हम सब लोग मिलकर कर रहे हैं। ताकि शहर के लोग जाने की कांवड़ का क्या महत्व है। यह निर्णय शिवपुरी जिले में पहली बार कांवड़ यात्रा 23 जुलाई को आयोजित करने की चर्चा के दौरान लिया गया। शिवपुरी जिले की इस बैठक में समस्त कमेटी सदस्य शामिल हुए। जिसमे कांवड़ यात्रा का स्वरूप और तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. सुषमा पाण्डेय, विभा रघुवंशी, शोभा पुरोहित, नम्रता गौतम, योगिता झोंपे, बबीता अग्रवाल, सपना शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, पूनम पुरोहित, आरती जैन, ममता राठौर, ज्योति द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बाणगंगा से शुरू होकर नीलकंठेश्वर महादेव पर जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी
कांवड़ यात्रा का प्रारंभ जिले के प्रसिद्ध बाणगंगा स्थल से आरम्भ होकर चिंताहरण होते हुए, सिद्धेश्वर, विष्णु मंदिर, माधव चौक से सदर बाजार जार होते हुए नीलकंठेश्वर महादेव पर जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। खास बात यह है कि महिलाएं ही कांवड़ लेकर चलेंगी और ज्यादा लंबा रूट इसलिए नहीं बनाया ताकि एक स्थान दूसरे स्थान तक पहुंचने में उन्हें थकावट ना हो। श्रद्धा, आस्था और भक्ति के पुनीत आयोजन में पहली बार मातृ शक्ति द्वारा इस तरह के आयोजन की तैयारी की गई है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़कर कांवड़ यात्रा में शामिल होंगी। यात्रा के दौरान नगर में अनेक स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। से