SHIVPURI NEWS - डीपी फूकी है, पिछले 15 दिनो से बिजली नही है,मच्छर और जहरीले कीटों का डर

पोहरी। पोहरी अनुविभाग से 5 किलोमीटर दूरी पर बड़े पुल के पास स्थित कॉलोनी में बीस दिन पहले डीपी फूंकने से कॉलोनी वासियों को अँधेरा का सामना करना पड रहा है  वही डीपी पर बकाया बिल भी कालोनीवासियों ने आठ दिन पहले ही बिल जमा कर दिया था इसके बाद भी आज तक डीपी नहीं बदली गई है

जबकि कालोनीवासी आठ दिन से लगातार बिजली विभाग के आफिस के चक्कर लगा रहे है इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है वही बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर नही मिलते है जहां कॉलोनी मे अंधेरा पसरा हुआ है वही गर्मी और मच्छरों से कॉलोनी वासियों का जीना मुश्किल हो रहा है,वर्तमान समय में मानसून काल चल रहा है इस कारण जगह जगह जलभराव है इस कारण मच्छरों का भी आतंक चरम पर है।

इसके अलावा रात के अंधेरे में जहरीले जीव जंतु भी घरों से निकल रहे है। इस कारण छोटे-छोटे बच्चों का भी खतरा बना रहता है इस समस्या से निजात पाने के लिए कॉलोनी वासियों ने एकत्रित होकर विद्युत मंडल का घेराव कर डीपी बदलने हेतु मांग की लेकिन मौके पर एक बाबू ही मौजूद था।