SHIVPURI बिजली कटौती समाचार: ग्वालियर बाईपास,कमलागंज सहित यहां है कटौती

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव होने के कारण 33 के.व्ही. बालाजी धाम उपकेंद्र एवं डाक बंगला उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. हाउसिंग बोर्ड व 11 के. व्ही. कमलागंज  फीडर से संबंधित क्षेत्रों में 26 जून को विद्युत प्रभाव बंद रहेगा।  

उक्त फीडरों के बंद रहने से  हाउसिंग बोर्ड से संबंधित क्षेत्र में प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेडिकल कालेज, तत्यातोपे नगर, ठाकुरपुरा व कत्थमिल के क्षेत्र  तथा कमलागंज फीडर से संबंधित क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक  कमलागंज, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर, नवग्रह मंदिर इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।