SHIVPURI NEWS -इस पिक से पूरी पिक्चर बदल सकती है नपा अध्यक्ष पद के 03 दावेदार,पढ़िए खबर

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवुपरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा की नियुक्ति शुरू से ही विवादित रही है,पूर्व एक्स मिनिस्टर यशोधरा राजे सिंधिया का निर्णय जनता ने दुखी मन से स्वीकार किया था। और यही निर्णय शायद उनको शिवपुरी से दूर ले गया है। लगभग 2 साल तक शिवपुरी नगर पालिका मे विवाद ही होता रहा है विकास की बात नही हुई। धीरे धीरे सब शांत हो रहा था,लेकिन नपाध्यक्ष के पुत्र पर हुई बलात्कार की एफआईआर के बाद राजनीति फिर शिवपुरी के मौसम की तरह बदल रही है।

ओर इस बदलती राजनीति को एक नई दिशा मंगलवार को शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जेन की एफबी आई से हुए अपलोड हुए एक फोटो ने दी है। मंगलवार की रात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष भानू दुबे और वार्ड 5 के पार्षद ओमी जैन की दिल्ली मुलाकात ने नपा की राजनीति को फिर गर्मा दिया है।

हालांकि विधायक देवेंद्र जैन ने राजनीति को बात को टाल दिया। उनका कहना है कि वे विकास कार्यों के सिलसिले में सिंधिया से मिलने गए थे। वहीं वार्ड 5 पार्षद ओमी जैन ने बताया कि वे अपने वार्ड में विकास न होने बात कहने गए थे। यशोधरा समर्थक पूर्व नपा उपाध्यक्ष भानू दुबे भी दिल्ली में हुई इस मुलाकात में शामिल रहे।

इससे माना जा रहा है कि वे अब ज्योतिरादित्य सिंधिया से नजदीकी बढ़ा रहे हैं। खास बात यह है कि इस राजनीति में विरोधी दल कांग्रेस की भूमिका नहीं के बराबर है। पूरी राजनीति भाजपा के नेता ही आपस में कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस गायत्री शर्मा ने मैनेज कर रखी है या फिर कुछ बडा करने का काम भाजपा को दे रखा है।

भाजपा की उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास और दिप्ती भानू दुबे शुरू से ही अध्यक्ष के दावेदार थे,लेकिन सरोज रामजी व्यास के लिए राजे नही मान रही थी ओर दिप्ती भानू दुबे के लिए पार्षद नही मान रहे थे। उस समय शिवपुरी के अध्यक्ष का नाम शिवुपरी की तत्काालिन विधायक और प्रदेश के मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को करना था,लेकिन अब समय बदल गया गया है। अब अगर नया अध्यक्ष के नए नाम पर भाजपा के सगंठन ओर क्षेत्रीय सासंद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मोहर लगाना है अब परिदृश्य में डिंपल जैन की पत्नि वार्ड नबंर 9 का नाम भी है।

पार्षदो के मन में फूट रहे है लड्डू,नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा पर बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद लग रहा था कि अब गायत्री शर्मा को अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देना पड सकता है,या सुशिता के नाम पर राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी ही स्चयं गायत्री शर्मा से इस्तीफे की मांग कर सकती है। कांग्रेस भी इस मुद्दे पर अड सकती है लेकिन फिलहाल ऐसा होता कुछ दिखाई नही दे रहा है लेकिन यह भी सत्य है कि अंदर ही अंदर क्या पक रहा है यह भी किसी को पता नही,लेकिन यह बात सत्य है कि पार्षदो के मन में अवश्य अब लड्डू फुट रहे है,लेकिन यह पहली बार है कि भानू दुबे सिधिंया से मिलने पहली बार गए है और यह फोटो कुछ कहता है। इस पिक से पूरी पिक्चर बदल सकती है।  

हम तो विकास पर बात करने गए थे
हम तो शहर विकास योजनाओं को पूर्ण करने के लिए बजट और नई योजनाओं पर चर्चा करने गए थे। इसमें राजनीति मत खोजिए। -
देवेंद्र जैन, विधायक, शिवपुरी

राजनीति को लेकर कुछ नहीं कहूंगी
यदि शहर विकास को लेकर विधायक जी की सांसद जी से चर्चा हुई है तो अच्छी बात है। इसमें राजनीति को लेकर मैं कुछ नहीं कहूंगी। -
गायत्री शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका, शिवपुरी