नरेन्द्र जैन खनियाधाना। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना सीमा में आने वाले पडौरा गांव में बीते 26 फरवरी की रात विवाहिता कामता बाई पत्नी जसरथ आदिवासी उम्र 37 साल की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। पुलिस को इस हत्या के मामले में हत्या का कारण नहीं मिला था। घर मे चोरी और लूट जैसी घटना नहीं हुई थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर इस विवेचना शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में 32 लोगों को संदिग्ध मानकर 8 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था,इन लोगों का आरोप था कि पुलिस ने पूछताछ के वहाने उनके साथ मारपीट की है।
इस मामले को लेकर भीम आर्मी ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए आज मायापुर थाने का घेराव कर दिया। भीम आर्मी के नेता जसरथ आजाद ने वीडियो में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पूछताछ के नाम पर 8 ग्रामीणों को हिरासत में लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की आरोप है कि उन्हें लाठियों से पीटा गया और उन पर ठंडा पानी डालकर प्रताड़ित किया गया।
वही प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और उनकी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जातिसूचक गालियां दीं भीम आर्मी के नेताओं ने मांग की है कि यदि पुलिस के पास इन ग्रामीणों के खिलाफ कोई ठोस सबूत है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, उन्होंने थाने के सीसीटीवी फुटेज दिखाने की भी मांग की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ग्रामीणों को कब लाया गया और उनके साथ क्या हुआ।
वही जसरथ आजाद ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से बात करना चाहते हैं, लेकिन अगर थाना प्रभारी हमारी बात नहीं सुनेंगे, तो हम चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे। हम न्याय चाहते हैं चाहे वह दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो या निर्दोषों को प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
वही प्रदर्शनकारी ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से तीन मांगें रखी है जिसमे पूछताछ के दौरान मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए निर्दोष ग्रामीणों को बिना किसी ठोस आधार के प्रताड़ित करना बंद किया जाए हत्या के मामले में वास्तविक दोषियों को पकड़ा जाए न कि निर्दोष लोगों को बलि का बकरा ना बनाया जाए
वही मायापुर थाना प्रभारी ने पूछताछ की बात स्वीकार की है लेकिन मारपीट के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि अगर हत्या जैसे मामले पूछताछ करना गलत है क्या हालांकि भीम आर्मी के नेता जसरथ आजाद का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए ग्रामीणों को थाने से बाहर ले जाकर पीटा है,ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी था। वे चेतावनी दे रहे हैं कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करेंगे।