BJP विधायक के हाथ में दिखा दारू का पउआ, सोशल पर फोटो वायरल

Adhiraj Awasthi

करैरा। शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा के विधायक रमेश खटीक की अपने हाथ में दारू का पउआ लिए फोटो तेजी से व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रही हैं। फोटो में साफ दिख रहा हैं कि विधायक महोदय किसी कार्यक्रम में मौजूद हैं और आमजन उनका गले में माला डालकर सम्मान कर रहे हैं।

वहीं फोटों में यह भी साफ-साफ नजर आ रहा हैं कि विधायक महोदय अपने हाथ में एक दारू का पउआ भी लिये हुए हैं वहीं आपको बता दे, कि जिस ग्रुप में यह फोटो वायरल हुई हैं उस ग्रुप का नाम हैं। सच का साथ नगर पंचायत दिनारा, वहीं यह फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति का नाम राम सिया परिहार हैं जिसने यह फोटो ग्रुप में वायरल की हैं।

वहीं इस प्रकार की फोटो देखकर लोग अचंभित रह गये कि यह देख लो अब विधायक महोदय सरेआम शराब की ब्राडिंग कर रहे हैं,तो समाज को क्या दिशा दिखा सकते है।
यह एक बड़ा सवाल हैं, जनता जिस सरकार पर इतना विश्वास करती हैं उस सरकार का एक सेवक इस प्रकार हाथ में शराब की बोतल लेकर खड़ा हुआ हैं तो देश का विकास कैसे होगा।

इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए विधायक श्री रमेश खटीक ने कहा कि, हमारे समाज में यह चलता है। जब होली जैसे मौके पर कोई ले आता है तो कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखना पड़ता है।