Shivpuri News, व्यापार और त्योहार का संगम, शिवपुरी के हृदय स्थल में CAT एसोसिएशन ने मनाया होली उत्सव

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यावसायिक हितों के लिए कार्यरत संस्था कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) एसोसिएशन के बैनर तले सदर बाजार स्थित अग्रवाल ट्रेडर्स, नवाब सर्राफ प्रतिष्ठान पर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. पवन जैन  की गरिमामयी मौजूदगी में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ होली टीका मिलन रंगोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया।

जानकारी देते हुए कैट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गंगाधर गोयल व महासचिव सौरभ सांखला ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था कैट एसोसिएशन के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य होली टीका मिलन के रूप में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सदर बाजार में किया गया। यहां आयोजित होली टीका मिलन के रूप में सभी कैट एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर एक दूसरे को टीका लगाया और होली के त्यौहार की बधाइयां दी। इस अवसर पर सभी के लिए ढोल, ताशे और ठंडाई की व्यवस्था की गई थी जिसका सभी ने उत्साह और उल्लास के साथ आनंद लिया।

एक दूसरे को होली टीका लगाने के साथ ही रंगोत्सव की खुशियां सभी ने मिलकर मनाई। इस दौरान पूरे सदर बाजार में कैट के होली के इस आयोजन की सब दूर चर्चा बनी रही जिसमें करीब 300 से अधिक व्यापारियों ने इस होली टीका मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर रंगोत्सव की खुशियां मनाई। इस अवसर पर कैट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एड पारस जैन, संगठन मंत्री संजीव जैन सहित संस्था के होली मिलन कार्यक्रम प्रभारी  कृष्ण मोहन अग्रवाल (बंटी), गोपेन्द्र जैन , गिरीश जैन  एवं  दीपक गुप्ता ,मनीष गुप्ता, मनीष गोयल, संजीव गुप्ता सन्नी, सुकेश मित्तल, मुकेश जैन को मगरौनी सहित बड़ी संख्या में अन्य व्यापारीगण भी शामिल रहें। कार्यक्रम समापन पर सभी के प्रति होली टीका मिलन कार्यक्रम में पधारने पर महासचिव सौरभ सांखला के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।