शिवपुरी। जिले में पिछले 48 घंटों के भीतर हुई 3 अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस को उलझा कर रख दिया है। इन हादसों में 3 जिंदगियां खामोश हो गईं, लेकिन अफसोस कि मरने के बाद उन्हें अपना नाम तक नसीब नहीं हो सका। एक ओर जहां रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के हाथ पर बने दो दिल और एक नाम के टैटू उसकी पहचान की आखिरी उम्मीद बने रहे, वहीं दूसरी ओर नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस को मृतक की शिनाख्त के लिए फोटो जारी करना पड़ा है,वही कोलारस में एक फुटपाथ पर दुकान लगाकर बैठा दुकानदार बैठे—बैठे ही मर गया,इस दुकानदार की लाश को अभी तक पहचान प्राप्त नहीं हुई है।
हाथ पर दो दिल और राजू का नाम, पर अपनों का अता-पता नहीं
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नोहरी गांव के पास गुरुवार की रात रेलवे ट्रैक पर एक 35-40 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। युवक की पहचान के लिए जब पुलिस ने बारीकी से पड़ताल की, तो उसके हाथ पर एक टैटू मिला— जिसमें दो दिल बने थे और उनके बीच राजू नाम लिखा था।
शायद यह नाम और दिल किसी गहरी भावना की निशानी थे, लेकिन नियति का क्रूर मजाक देखिए कि दो दिन तक मर्चुरी में रखे जाने के बावजूद कोई भी इस राजू को अपना कहने नहीं आया। अंततः पहचान के अभाव में पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात मानकर शव को दफना दिया। हाथ पर बना वह टैटू अब मिट्टी के नीचे दफन हो चुका है, जो शायद किसी की यादों का हिस्सा रहा होगा।
हाईवे पार करते ही थम गई सांसें, ट्रक भी हुआ अनियंत्रित
दूसरी हृदय विदारक घटना बदरवास थाना क्षेत्र के एनएच-46 पर सिल्वर पार्क के पास शनिवार रात की है। एक अज्ञात व्यक्ति पैदल हाईवे पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी भूसे से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और अनियंत्रित ट्रक भी सड़क पर पलट गया।
बदरवास पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवाया है, लेकिन शिनाख्त न होने के कारण अब मृतक का फोटो सार्वजनिक किया गया है। पुलिस का अंदेशा है कि मृतक पड़ोसी जिले गुना या अशोकनगर का निवासी हो सकता है। सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।
जूता-चप्पल की दुकान लगाए युवक की मौत
तीसरा शव कोलारस थाना अंतर्गत कस्बे के जगतपुर क्षेत्र में मिला। बताया जा रहा है कि मृतक रविवार को ही फुटपाथ पर जूते-चप्पल की दुकान लगाने के लिए पहुंचा था। दोपहर करीब दो बजे के आसपास वह बैठे-बैठे गिर गया, बताया जा रहा है कि पहले तो लोगों ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
लेकिन बाद में उसे जगाने का प्रयास किया तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन कस्बे के किसी भी मोहल्ले बस्ती आदि में शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को शिवपुरी पीएम हाउस में रखवा दिया है।