SHIVPURI NEWS - श्रीजी वार्षिक विमानोत्सव, मुनिश्री विज्ञानंद की जन्मस्थली में होगा-तैयारी शुरू

Bhopal Samachar

बामौरकला। बामौरकला में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंच शिखर मंदिर में 12 वर्ष पूर्व आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से व उनके परम प्रभावक शिष्य मुनि पुंगव सुधासागर जी के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव 18 से 23 फरवरी 2013 को संपन्न हुआ था अध्यक्ष कीर्ति जैन ने बताया जिसके चिरस्थाई करने के लिए 23 फरवरी 2025 भव्य विमान उत्सव समारोह मुनि श्री 108 अविचल सागर जी व मुनि श्री 108 निरापद सागर जी,झु.श्री 105 विभद्र सागर महाराज जी के सानिध्य में किया जा रहा है।

उपाध्याय श्री विज्ञानंद सागर, मुनि श्री सत्यार्थ सागर,ब्र. बहन सुषमा दीदी,ब्र. बबीता दीदी,ब्र.वर्षा दीदी,ब्र. सोनल दीदी के जन्मस्थली बामौरकलां में किया जा रहा हैं, महामंत्री शैलेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया की प्रातः 7 बजे अभिषेक शांतिधारा पूजन, 10 बजे मुनि श्री की आहार चर्या,11:45 श्रीजी चल समारोह,1:30 मुनि श्री प्रवचन,कलशाभिषेक सायं 4:30 बजे सामूहिक वात्सल्य भोज और शाम 7 बजे श्री 1008 णमोकार जी महामंत्र पाठ , रात्रि 8 बजे सामूहिक आरती समय पर कार्यक्रम होंगे।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, गुजरात से विधायक कौशिक जैन, एस.के जैन गोलाकोट जी अध्यक्ष , श्रीमती लक्ष्मी आदिवासी सरपंच, मनमोहन शर्मा सचिव बामौरकलां, शिवदयाल धाकड़ (एस.डी.एम.), निशीकांत जैन(तहसीलदार) और अंशुल गुप्ता (थाना प्रभारी) बामौरकलां मौजूद रहेंगे