SHIVPURI बिजली कटौती समाचार - इन क्षेत्रों मे रहेगी 7 घंटे बिजली बंद

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किये जाने के कारण 33 के. व्ही.इंदार एवं राई फीडर पर 20 फरवरी को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 20 फरवरी को 33 के. व्ही.इंदार एवं राई फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र इन्दार, रामगढ़ एवं मढ़वासा से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र राई एवं किलावनी से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।