SHIVPURI NEWS - ​खनियाधाना को जिला बनाने की मांग हुई तेज, आंदोलन की चेतावनी

Bhopal Samachar

नरेंद्र जैन खनियांधाना। भारत में ब्रिटिश शासन के समय से ही खनियाधाना एकमात्र स्वतंत्र स्टेट रही है जो आज तक कभी गुलाम नहीं हुआ है जहां पूरा भारत अंग्रेजों का गुलाम था पर खनियाधाना कभी गुलाम नहीं हुआ भारत के इतिहास में स्वर्णिम पन्नों में दर्ज एक मात्र खनियाधाना रियासत है जो आज तक गुलाम नहीं हुई अंग्रेजों ने पूरी कोशिश कर ली पर खनियाधाना स्टेट को गुलाम नहीं बना सके।

जानकारी के अनुसार खनियांधाना के उस समय के तत्कालीन राजा महाराज खलक सिंह जूदेव पर ब्रटिश सरकार ने इतना दवाव बनाया फिर भी महाराज खलक सिंह जूदेव अंग्रेजों के सामने नही झुके और अपना राज पाठ छोड़ कर एक झोपड़ी में सन्यासी का जीवन जीने लगे थे। वर्तमान राजा भानू प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि काकोरी कांड के बाद अज्ञातवास काट रहे स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को महाराज खलक सिंह जूदेव ने खनियांधाना रियासत में शरण दी थी और किस तरह हमारे पूर्वज महाराज खलक सिंह जूदेव ने भारत की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी इसलिए खनियांधाना को चन्द्रशेखर आजाद की कर्म स्थली भी कहा जाता है पूरे भारत में चन्द्रशेखर आजाद की मूछों पर ताव देते हुए एक मात्र फ़ोटो है बह भी खनियांधाना नगर कि ही देन है।

खनियांधाना के लोग आज भी जिला बनाये जाने के लिए और नगर के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं। खनियांधाना को जिला बनाए जाने की मांग पिछले कई वर्षो से चली आ रही है जिला मुख्यालय से सबसे अधिक दूरी होने की वजह से खनियांधाना क्षेत्र के किसानों,व्यापारियों और आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं यदि कोई आम नागरिक गंभीर घायल या गंभीर बीमार हो जाता है तो उसे स्वास्थ्य केंद्र खनियांधाना से जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया जाता है, लेकिन जिले की अधिक दूरी होने की वजह से कई घायल और बीमार क्षेत्र वासियों की बिना इलाज के ही मौत हो जाती है।

इसी प्रकार की अन्य कई परेशानियों को देखते हुए खनियांधाना क्षेत्र के हजारों लोगों ने नगर के टेकरी सरकार मंदिर प्रांगड़ में खनियांधाना को जिला बनाये जाने के लिए विशाल मीटिंग की गई मीटिंग में निर्णय लिया गया कि विगत 10 दिनों के भीतर नगर के घर घर जाकर पोस्टकार्ड बांटे जाएंगे प्रत्येक घर से खनियांधाना को जिला बनाने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को पोस्ट किए जाएंगे।

जिससे मुख्यमंत्री को अपनी मांग से अवगत करायाबज सके खनियांधाना शिवपुरी जिले की सबसे बड़ी तहसील,सबसे बड़ी जनपद पंचायत,सबसे बड़ा जनसंख्या बाला नगर, सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला नगर और मूलभूत सुविधाओं से वंचित नगर है इसलिए खनियांधाना को जिला बनाया जाए जिससे नगर का विकास और हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। नगर के प्रबुद्ध लोगों ने इस मुहिम को उठाया है और अधिक से अधिक लोगों को अपने इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

जिसमे नगर के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया टेकरी सरकार मंदिर प्रांगण से प्रारंभ की गई इस मुहिम में युवाओं ने पूरे नगर में गली गली घर घर पहुंच कर नागरिकों को इस अभियान में जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया। खनियांधाना को जिला बनाओ संघर्ष अभियान चलाया जा रहा है।