SHIVPURI NEWS - सोते हुए छोटू को सांप ने पैर में डसा, काटते ही बेहोश हो गया

Bhopal Samachar

शिवपुरी। मानसून शुरू होते है ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं बढ जाती है। जहरीले सांपों के बिलो में पानी भरने के कारण सांप बहार निकलने लग जाते है और घरों मे घुस जाते है और लोगों को अपना शिकार बना लेते है। ऐसा ही कुछ हुआ है है छोटू राम के साथ,वह रात मेे बिस्तर पर सो रहा था और उसे सोते हुए सांप ने काट लिया।

करैरा तहसील के बगडीया गांव में रहने वाले छोटू राम केवट पुत्र नन्हे केवट बीती रात अपने घर पर सो रहा था और रात के लगभग 11 बजे छोटू को सांप ने पैर में काट लिया। सांप के काटे जाने के बाद उसकी नींद खुल गई और उसके पैर में तेज दर्द होने लगा।

इसके बाद छोटू ने अपने घरो वालों को बताया कि उसे किसी ने काटा है जब काटे हुए निशान को देखा तो लगा कि किसी सांप ने काटा है इसके बाद छोटू बेहोश हो गए उसके परिजन उस निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार जारी है।