SHIVPURI NEWS - गुना-शिवपुरी लोकसभा से सीट से बीजेपी के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रचंड जीत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचंड जीत बढत हासिल हुई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जी का पुराना रिकॉर्ड तोडते हुए 5 लाख 38 हजार 17 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेन्द्र सिंह यादव को हराया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब अपने पिता स्व:माधवराव सिंधिया के दुखद निधन के बाद चुनाव लडा था जब वह सवा चार लाख वोटो से जीते थे।

जैसा कि विदित है कि गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट में शिवपुरी विधानसभा,कोलारस विधानसभा,पिछोर विधानसभा,अशोकनगर विधानसभा,मुंगावली विधानसभा,चंदेरी विधानसभा,गुना विधानसभा ओर बमोरी विधानसभा आती है। इस चुनाव परिणाम में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आठों विधानसभा सीट से बढ़त हासिल की है। 
इसमें सबसे अधिक शिवपुरी विधानसभा से 100256 वोटो से जीत मिली है। वही कोलारस विधानसभा से 80 हजार से अधिक,पिछोर विधानसभा से 68804 मत,अशोकनगर विधानसभा से 43349 मत,मुंगावली विधानसभा से 38138 वोट,चंदेरी विधानसभा से 43972 वोट,गुना विधानसभा 86897 और बमोरी विधानसभा से 76228 वोट से बढ़त मिली है।