SHIVPURI GUNA लोकसभा चुनाव रोचक परिणाम - सिंधिया सबसे जीते, लेकिन नोटा ने भी 12 प्रत्याशियों को हरा दिया

Bhopal Samachar

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट के चुनाव का परिणाम मशीनों ने उगल दिया। भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस चुनाव में 923302 वोट मिले वही कांग्रेस के प्रत्याशी राव यादवेन्द्र सिंह यादव को 382373 मतो से संतोष करना पड़ा,इस प्रकार सिंधिया इस चुनाव में 540929 मतो से रण को जीता है। इस चुनाव में 15 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे,और सिंधिया सबसे जीत गए,लेकिन इस चुनाव मे एक रोचक परिणाम यह रहा कि नोटा 12 प्रत्याशियों से जीत गया है।

कुल मिलाकर यह लिख सकते है कि लोकसभा चुनाव में केवल प्रत्याशियों की संख्या बढ़ाने वाले 12 प्रत्याशी नोटा के बराबर वोट भी हासिल नहीं कर सके। इनमें से दो प्रत्याशी तो एक हजार वोटों का आंकड़ा भी नहीं छू सके। बाकी प्रत्याशियों ने चार अंकों में वोट तो पाए, मगर नोटा से ज्यादा मत हासिल नहीं कर सके। लोकसभा क्षेत्र में 9089 मतदाताओं ने इन प्रत्याशियों से बेहतर नोटा को माना।

सर्वाधिक 5 लाख 40 हजार 929 मतों की जीत का रिकार्ड बनाने वाले भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही कांग्रेस, बसपा, सहित कई अन्य दल और निर्दलीय प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे थे। इनमें कांग्रेस के यादवेन्द्र राव तीन लाख 82 हजार 273 वोट पा सके, अन्य पार्टियों में बसपा उम्मीदवार भी नोटा से लाज बचाने में कामयाब रहे। इस बार 9 हजार 89 मतदाताओं को 15 प्रत्याशियों में से एक भी पसंद नहीं आया। दो प्रत्याशी एक हजार से कम वोट पा सके। इनमें राष्ट्रीय जनसेना पार्टी के मोहम्मद जावेद 983, राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के डीएस चौहान व 915 वोट हासिल कर सके।

इनको भी नोटा से कम मिले वोट

लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने मैदान में उतरे महानवादी पार्टी के उम्मीदवार कानछेदी लाल कुशवाह 5856,आजाद समाज पार्टी के एडवोकेट करन सिंह जाटव 5485, निर्दलीय हॅमत सिंह कुशवाह 3453, निर्दलीय राकेश 3052, निर्दलीय महेन्द्र जैन 1999, निर्दलीय मोहन 1886, निर्दलीय गजानंद कुशवाह 1597, मनीष श्रीवास्तव 1348, मनमोहन 1149, किशन लाल अहिरवार 1044 वोट हासिल कर सके।