SHIVPURI NEWS - नगर सरकार पर दाग है यह यात्री प्रतिक्षालय,दारू की बोतले-दीवारे पर पाउच के पीक से सजा है

Bhopal Samachar

नरेन्द्र जैन खनियाधाना। शिवपुरी जिले के खनियाधाना नगर में स्थित बस स्टैंड में बना यात्री प्रतीक्षालय पर यात्री नही असामाजिक तत्वों का कब्जा है। प्रतिक्षालय में चारो ओर दारू के बोतले और क्वार्टर फैले हुए है,साथ में गंदगी का साम्राज्य है। यह प्रतीक्षालय नगर में आने वाले यात्रियों के मन में खनियाधाना के लिए कैसी तस्वीर बनता होगा इसका अंदाजा आप स्वयं लगा सकते है। लगातार शिकायतों के बाद भी नगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

जानकारी के अनुसार खनियाधाना नगर में एक मात्र स्थानीय बस स्टैंड के पास यात्री को रूकने के लिए बस का इंतजार करने के लिए एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। जिसे शराब पीने वाले ने अपना अड्डा बनाया हुआ है। यात्री प्रतीक्षालय में यात्री की जगह शराब पीने वाले का जमावड़ा लगा रहता है। प्रतीक्षालय के अंदर शराब के क्वार्टर चारों देखने को मिल जाएगे गंदगी र्दुगंध का आलम यह कि वहां कोई बैठना तो दूर राहगीरों का निकाल दुर्भर हो गया है। इस गंदगी और दुर्गंध से जानलेवा बीमारी होने का खतरा बना रहता है। दीवारों पर पान मसाले के थूकने के कारण दीवार रगी हुई है। बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। पंखे तो लगे हुए पर दीवारों से वार्ड गायब है। पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

यह से प्रतिदिन 60 से 70 बसें यहां से आती जाती है। करीबन 1 000 हजार यात्री यहां से प्रतिदिन आवागमन करते है। खनियाधाना से इलाहाबाद,इंदौर,भोपाल,ग्वालियर,झांसी,शिवपुरी,आने जाने वाले यात्री भी खनियाधाना से होकर निकलते है।यात्री प्रतीक्षालय में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। प्रतीक्षालय में यात्रियों की बैठने की व्यवस्था नहीं है। क्योंकि पुरे दिन यहा शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। 

इस कारण महिलाएं भी यहां बैठकर बसों का इंतजार नही कर पाती है। जब इस समस्या को लेकर शिवपुरी समाचार के संवाददाता ने नगर परिषद खनियाधाना के सीएमओ और अध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास की तो दोनों ही नगर परिषद से नदारद मिले जब फोन में संपर्क किया गया तो मोबाइल स्पीच ऑफ आ रहे थे।