SHIVPURI NEWS - भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को इस गांव में मिले मात्र 14 वोट-शहर में यहां हुआ सूपड़ा साफ

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा के रिजल्ट चौकाने वाला आया है कि स्वयं भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन को इतनी बड़ी जीत का विश्वास नही था,लेकिन जनादेश ने थोक में भाजपा के पक्ष में मतदान किया,इस प्रचंड जीत में कुछ गांव ऐसे भी है जिनमे में भाजपा को मात्र 14 वोट प्राप्त हुए हैै। जनमानस को यह जानकारी अवश्य है कि इस चुनाव में वोटों की गिनती 19 राउंड में हुई है लेकिन यह जानकारी आम मतदाता को नहीं है कि किस क्षेत्र में किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले है।

शिवपुरी विधानसभा के 197952 वोटो की गिनती 19 राउंड में संपन्न हुई हैं। दूसरे राउंड की बात करे तो इस राउंड में 16 पोलिंग की गिनती हुई थी इन 16 पोलिंग में 12 पोलिंग सुरवाया सेक्टर के गांव है और 4 पोलिंग पोलिंग क्रमांक 13 से 16 तक मंशापूर्ण वाला क्षेत्र था। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन पहले राउंड से ही बढत हासिल किए हुए थे।

अगर शहर की बात करे तो पोलिंग क्रमांक 13 से पोलिंग क्रमांक 159 तक शिवपुरी के वार्ड आते है यहां की गिनती 10 राउंड में पूरी हुई थी। इन राउंड की बात करे तो छठे राउंड में कांग्रेस के प्रत्याशी केपी सिंह 188 वोटो से बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र जैन से चुनाव जीते है। यह राउंड पोलिंग क्रमांक 90 से लेकर 94 पोलिंग के वोट थे यह शहर का जवाहर कॉलोनी,पुरानी शिवपुरी का क्षेत्र है।

कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह ने आठवें राउंड में बढ़त बनाई थी इस राउंड में केपी सिंह 1985 वोटों की बढत बनाई थी। इस राउंड में शहर का वार्ड क्रमांक 33 था इसमें पोलिंग क्रमांक 136 के वोटों की गिनती हुई थी इस वार्ड में भाजपा को 231 मत मिले है।

शहर के वार्ड क्रमांक 9 की बात करे इस वार्ड मे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन निवास करते है। पोलिंग क्रमांक 41 और 42 इसी वार्ड की पोलिंग है इस पोलिंग पर भाजपा एकतरफा जीती है। कुल मिलाकर उसी शहर के बात करे जिस शहर ने नगर पालिका चुनाव में देवेंद्र जैन को 10 हजार वोटो से पटकनी दी थी इस विधानसभा चुनाव में शहर ने देवेन्द्र जैन को 20 हजार से अधिक वोटो से आगे किया है।

पोलिंग क्रमांक 160 से 215 तक को सिरसौद सेक्टर आता है,इस सेक्टर में रातौर और टोंगरा पट्टी आती है। इनकी गिनती राउंड 11 से 14 तक हुई थी। वही खोड सेक्टर की बात करे इस सेक्टर में पोलिंग क्रमांक 216 से 294 तक आती है और इस सेक्टर की गिनती 15 से 19 राउंड में की गई थी।

खोड सेक्टर में भी नही मिली सफलता

  • खोड सेक्टर की गिनती के किसी भी राउंड में भाजपा से कांग्रेस आगे नही निकली।
  • पोलिंग क्रमांक 210 गढी बरौद में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को मात्र 14 वोट मिले। 
  • इसी गांव गढीबरौद के पोलिंग क्रमांक 209 में भाजपा 169 मतो से आगे रही, इस पोलिंग का भार भाजपा नेता अशोक धाकड के कंधो पर था।
  • पोलिग क्रमांक 216 अमर खुर्द में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को 35 वोट मिले हैं।
  • आदिवासी वेल्ट की किसी भी पोलिंग पर केपी सिंह नहीं जीते।

चौथे रांउड में देवेन्द्र जेन 4567 वोट से जीते,पांचवे राउंड में बीजेपी 5946 वोट से जीती,14वें राउंड में कांग्रेस 623 वोटो से जीती यह क्षेत्र आधा सुरवाया सेक्टर और आधा खोड सेक्टर का है।

इस चुनाव में 112324 वोट भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को मिले है यह प्राप्त वोटो का 56.74 प्रतिशत है वही इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी केपी सिंह 69294 को मिले है यह प्राप्त वोटो का 35.01 प्रतिशत है,वही इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी कल्ली गुर्जर को 10703 वोट प्राप्त हुए है वही चौथे पर नोटा 1389 के रूप में मिले है। इस प्रकार देवेन्द्र जैन 43030 वोटो से इस चुनाव में जीत हासिल की हैं।