शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटों में 4 युवकों की मौत होने की खबर मिल रही है यह सभी मौत जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रो में हुई हैं। इन चार युवकों में तीन मौतें सुसाइड के कारण हुई है। वही बदरवास के रहने वाले युवक की कार को ट्रक ने कुचल दिया है जिससे उसकी मौत हो गई।
बिजली पानी के चक्कर में त्रिलोक की गई जान
न्यू ब्लॉक क्षेत्र के बाल निकेतन स्कूल के पास रहने वाले 40 वर्षीय त्रिलोक खरे पुत्र बंटी खरे ने आज सुबह शराब पी ली थी इसी दौरान त्रिलोक का विवाद उसके चचेरे भाई कल्लू खरे वा पप्पू खरे के साथ हो गया था। इसी दौरान जब कल्लू.पप्पू, त्रिलोक को मारने के लिए उसकी और बढ़े तभी भाइयों से भयभीत होकर त्रिलोक ने भागकर अपने कमरे की कुंडी भीतर लगा ली और कुछ ही देर में त्रिलोक ने फांसी लगा ली। इसके बाद कल्लू.पप्पू मौके से निकल गए।
कुछ ही मिनटों बाद त्रिलोक को फांसी के फंदे पर लटका परिजनों ने देख लिया था। परिजनों ने तत्काल भीतर से बंद दरवाजे को तोड़ कर त्रिलोक को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले पहुंचे जहां डॉक्टर ने त्रिलोक को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि त्रिलोक का विवाद कुछ माह पहले से पानी और बिजली को लेकर अपने चचेरे भाइयों से चला आ रहा था। इसी के चलते आज हुए विवाद के बाद त्रिलोक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
कोलारस के मानीपुरा मं युवक लटका फांसी के फंदे पर
जानकारी के अनुसार कोलारस कस्बे के मानीपुरा आंगनबाड़ी के पास रहने वाले वीर सिंह जाटव का शव आज रविवार की सुबह उसके भाई ने घर के कमरे में पंखे के कुंदे पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा था।
बता दें कि वीर सिंह ताश के पत्ते खेलने का शौकीन था। वीर सिंह के इसी शौक से परेशान होकर वीर सिंह की पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। वीर सिंह लगातार अपनी बीबी.बच्चों को वापस लाने की जुगत में लगा हुआ था। लेकिन वीर सिंह अपने ताश के शौक को भी नहीं छोड़ पा रहा था। बीती रात वीर सिंह जाटव अपने कमरे में खाना खाकर सोने चला गया था लेकिन आज सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड की पड़ताल शुरू कर दी है।
नासूर बन गए फोडे के कारण लटक गया विक्रम फंदे पर
जानकारी के अनुसार जिले के अमोला थाना सीमा में आने वाले सिरसौद गांव का रहने वाला 37 वर्षीय विक्रम आदिवासी शरीर में हुए फोड़े के असहनीय दर्द से महीनों से परेशान था। विक्रम आदिवासी की पत्नी रवीना आदिवासी ने बताया कि उसके पति का उपचार ललितपुर सहित कई जगह करवा चुके थे। लेकिन उन्हें आराम नहीं मिला, वह अपनी पीड़ा से परेशान थे इसी के चलते मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ती थी।
सुबह मेरा पति घर से शौचालय जाने की कहकर घर से निकला था। लेकिन वह लौट कर कब घर के दूसरे कमरे में आ गए और फांसी लगा ली इस बात का पता नहीं लग सका जब मैंने कमरे में जाकर देखा तो मेरे पति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बता दें कि विक्रम आदिवासी की पत्नी गर्भवती है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामकुमार यादव की मौत हो गई
शिवपुरी जिले की बदरवास सीमा से लगे गुना जिले के म्याणा थाना अंतर्गत खजूरी रोड पर रात एक ट्रक चालक ने तेजी से और लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार मार दी। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रेंझा घाट थाना बदरवास निवासी राजकुमार उम्र 30 साल पुत्र शैतान सिंह यादव रात करीब 8 बजे अपनी बोलेरो गाड़ी से अपनी मौसी के लड़के देवेन्द्र उम्र 32 साल पुत्र चुन्नीलाल यादव को छोड़ने के लिए म्याना से कलुआ खेड़ी जा रहा था। इसी दौरान खजूरी रोड पर एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। घटना में रामकुमार यादव की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल हुए देवेन्द्र का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।