शिवपुरी। करैरा थाना सीमा में आने वाले मुगावली में गांव निवास करने वाली 13 नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी इंसाफ पिता मुराद खान उम्र 35 साल पर शिवपुरी पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित कर दिया है। मुंगावली गांव में शनिवार दोपहर पहाड़ी पर 11 साल की लड़की का शव मिला था। किशोरी शौच के लिए गई हुई थी। उसके कपड़े कटे.फटे हालत में मिले थे। शरीर पर भी चोट के निशान भी मिले थे। परिजनों ने किशोरी के साथ बर्बरता की आशंका जताई गई है।
10 हजार का इनाम घोषित
24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी इंसाफ खान पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इधर, आरोपी पर शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। घटना स्थल पर नाबालिग के कपड़े उसी के गले में लिपटे मिले थे। हालांकि अभी उसके साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि ग्वालियर की थ्ैस् लैब में स्लॉट को भेजा जा रहा है, जिससे नाबालिग के साथ बलात्कार हुआ या नहीं हुआ इसकी पुष्टि होगी।
अवैध निर्माण मिला तो चलाएंगे बुलडोजर
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि आरोपी इंसाफ खान पर हत्याएं, लूट, चोरी जैसी कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज है। करैरा थाने में आरोपी के खिलाफ 16 मामले दर्ज है। साल 2009 में भौंती थाना क्षेत्र में एक लूट के मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त भिंड सहित दतिया में भी आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज है, उसकी जानकारी जुटाई है।
बता दें कि आरोपी एक माह पहले ही जेल से रिहा हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के अतिक्रमण कर बनाए गए मकान की पुष्टि राजस्व विभाग के द्वारा की जा रही है, अगर आरोपी का अतिक्रमण पाया गया तो उसके अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की जाएगी।