SHIVPURI NEWS - गौमाता के अधिकार की मांग-देश में गौ माता दिवस घोषित हो,देश भर में सौंपे जाएंगे ज्ञापन

Bhopal Samachar

शिवपुरी। देश के अब गौ माता के अधिकारों की भी मांग उठने लगी है,हालांकि गौमाता को लेकर कई संगठन सक्रिय है और गोवंश के हित में काम कर रहे है,सरकार भी गौशाला का निर्माण करा रही है लेकिन फिर गौवंश सडको पर मरा मरा फिर रहा है। जानकी सेना संगठन ने गौमाता के अधिकार और सम्मान की मांग की है। इसी मामले को लेकर संगठन ने कलेक्टर शिवपुरी को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से 8 मांग की है।


अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन बीते 9 वर्षो से राष्ट्र शांति हेतु अविराम सुन्दरकांड का आयोजन कर रहा है एवं सामाजिक क्षेत्र में देश के 11 प्रदेश 82 जिलें विदेश के 5 देशों में सेवारत है। संगठन गौ सेवा के क्षेत्र में कई वर्षो से कार्य कर रहा है। वर्तमान दौर में गौ माता के लिये देश की कुछ ही सरकार ने उचित कदम उठाया है, लेकिन आज भी गौ माता को उसका पूरा अधिकार और सम्मान नहीं मिल सका है। संगठन के द्वारा देश में गौमाता को मिले अधिकार का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 8 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मांग कर रहा है।

यह है मांग
गौचर भूमि आजाद हो, गौशालाओं की निगरानी रखी जाए, गौशाला में भरपूर चारे की व्यवस्था हो,गौशालाओं का अनुदान वृद्धि की जाए, दशा में गौमाता के सम्मान में गौमाता दिवस घोषित किया जाए,गौमाता अधिकार अधिनियम बने,गौ माता ;सांस्कृतिक-राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और हर गाँव एवं शहर में गौशाला हो ।

सीएम शिवराज से विशेष अनुरोध
इन्हीं मांगों की प्रथम मांग मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से की है। क्योंकि मध्य प्रदेश में बीते कुछ वर्षो से 1300 से अधिक गौशालाओं का निर्माण हुआ है, संगठन माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र आग्रह करता है कि आप प्रदेश में गौ अधिकारों मांगों को जल्द से जल्द लागू करने का कष्ट करें। जिससे देश में मध्य प्रदेश गौ माता के अधिकारों के लिये जाना जा सकेगा और अन्य प्रदेश भी मध्य प्रदेश की राह पर कदम बड़ा सकेगें।

जानकी सेना संगठन के अध्यक्ष विक्रम रावत ने कहा कि आज शिवपुरी कलेक्टर महोदय के माध्यम से सीएम शिवराज सिंह को गौ माता के अधिकार दिलाने के लिए 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। देश के सभी राज्यों के सीएम के नाम यह ज्ञापन आगे दिया जाऐगा। गौमाता हमारी हिन्दू धर्म की आस्था का प्रतीक है,गौमाता का आध्यात्मिक महत्व से सभी परिचित है कि सभी देवी देवताओं गौ माता में निवास करते है वही वैज्ञानिक महत्व भी कम नहीं है। हमारा संगठन अब गौमाता के अधिकार और सम्मान की बात करेगा।