SHIVPURI NEWS- पार्टी एवं संगठन को विस्तार देने के लिए 23 मंडलों में विस्तारक रवाना

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्धारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिले के सभी मंडलों में प्रवास पर आए विस्तारकों को आज रवाना किया गया।

भाजपा का जो देश व्यापी महाजनसंपर्क अभियान चल रहा है उस अभियान के तहत पार्टी ने सभी मंडलों में अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को विस्तारक की भूमिका में भेजा है। उसी क्रम में आज जिला शिवपुरी में विभिन्न क्षेत्रों से आए विस्तारकों को उनके मंडलों की ओर रवाना किया गया। बूथ प्रभारी गगन खटीक ने बताया कि विस्तारक मंडलों में 4 जून तक रहेंगे तथा बूथ पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन के विस्तार एवं संगठन के सुदृढ़ीकरण का कार्य करेंगे। सभी विस्तार प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता हैं जो मंडल स्तर से बूथ स्तर के सांगठनिक क्रिया कलापों को मजबेती प्रदान करेंगे तथा भाजपा के सिद्धांतों को जन.जन तक पहुंचाएंगे।

गगन खटीक ने बताया कि 23 विस्तारक शिवपुरी आए हैं जिसमें 21 गोरखपुर, आजमगढ़ व 2 महिला विस्तारक श्योपुर से आई हैं। आज सभी विस्तारकों को जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राज्यमंत्री दर्जा प्रापत नरेंद्र बिरथरे, उपाध्यक्ष विपिन खैमरिया, प्रहलाद भारती, मंत्री मुकेश चौहान, मनीष अग्रवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, नगर मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया आदि मौजूद रहे।