सोनू सैन करैरा । मप्र में पिछले 18 साल से शिवराज सरकार है,भाजपा की सरकार मप्र को बीमारू राज्य से स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की बात करती है,लेकिन पिछले दिनों करैरा के एक गांव में आसमान से बरसते पानी अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो सरकार की पोल रहा था कि यह है भाजपा का विकास,इसी बात को चरितार्थ करते हुए कि यह है भाजपा का विकास इससे तो कांग्रेस को मजबूत करेंगें।
चुनावी साल में यह खबर करैरा क्षेत्र में भाजपा को परेशान करने वाली हो सकती है कि करैरा जनपद के एक दर्जन से अधिक सदस्य कांग्रेस का सदस्यता ले सकत है उनका भाजपा से विकास उठ गया है,हालांकि वर्तमान में करैरा के जनपद अध्यक्ष अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव है, जो दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जसवंत जाटव के पुत्र है।
जैसा कि विदित है कि बीते 23 जून को जनपद पंचायत करैरा के वार्ड क्रमांक 7 से सदस्य रामहेत गुर्जर की मां शबू बाई का शुक्रवार को 63 साल की उम्र में देहांत हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार गृह गांव दिदावली में किया गया था। दिदावली के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया करते हुए जनपद सदस्य रामहेत गुर्जर ने अपनी मां को मुखाग्नि दी ही थी कि इतने में तेज बारिश होने लगी, जिसके चलते आनन.फानन में गांव से तिरपाल मंगाई गई और उसी तिरपाल के नीचे चिता को जलाया गया। बारिश के दौरान चिता जलती रही। इधर ग्रामीण त्रिरपाल को लाठियों के सहारे पकड़े और उठाए रहे। जैसे.तैसे अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन बारिश के कारण शव पूरी तरह नहीं जल सका। इस घटना से ग्रामीणों में रोष देखा गया।
इस अंतिम संस्कार से खुल गई भाजपा की पोल
मोनू परिहार जनपद संघ अध्यक्ष करैरा ने शिवपुरी समाचार से बातचीत करते हुए कहा कि मप्र में पिछले चार बार से भाजपा की सरकार है। ग्राम दिदावली में अंतिम संस्कार बरसते पानी में किया गया,यहां भाजपा की 20 साल की विकास यात्रा का वर्णन करती है,हमारे गांव अभी भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे है अधिकारी बेलगाम हो गए है। विकास दूर दूर तक दिखाई नही देता है जनता परेशान है इसलिए ही हमने कांग्रेस का हाथ थामने का निर्णय लिया है हालांकि वर्तमान में हम किसी भी दल के कार्यकर्ता नहीं है,करैरा जनपद संघ में 25 सदस्य है जिनमे से मेरी 18 से बात फायनल हो चुकी है।
पिछोर के पहलवान केपी सिंह के संपर्क में
बातो बातो में मोनू परिहार ने स्वीकार किया कि जल्द ही हम कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने भोपाल जा सकते है। 18 जनपद सदस्य कांग्रेस की सदस्यता लेने को तैयार है बाकी से बातचीत चल रही है,उनका भी मन कांग्रेस ज्वाइन करने का है। हमारी पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू से बातचीत हुई वही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान से भी हम संपर्क में हैं। हम भोपाल में पीसीसी कार्यालय में जाकर कांग्रेस के मप्र अध्यक्ष कमलनाथ जी के समझ हम कांग्रेस की सदस्यता लेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में हम कांग्रेस का काम करेंगे और हमारे क्षेत्र से कांग्रेस को विजय श्रीवरण कराऐंगें।
भाजपा के लिए यह झटका देने वाली खबर है
मानसून के मौसम में ठंडी हवाएं चलने लगती है,गर्म हवाएं ठंडी हवाओं में बदल जाती है। अभी भाजपा के दो दिग्गज नेताओं ने कमलनाथ के साथ भाजपा को छोड़कर हाथ मिला लिया है,इसका असर कोलारस और शिवपुरी में तो पड़ेगा लेकिन करैरा में जीते हुए प्रतिनिधि जनपद सदस्य वह भी थोकबंद होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे तो भाजपा को मानसून में चलने वाली ठंडी हवाए भी गर्म लगेंगी। यह भाजपा के जिला स्तर पर संगठन का फेलियर साबित करता है।