शिवपुरी की सड़कों पर पैदल भ्रमण पर उतरे कलेक्टर चौधरी साथ में SP, मांगे सुक्षाव- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज शाम को शिवपुरी शहर की सडको पर बाजार का जायजा लेने कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी,एसी शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के साथ भ्रमण किया। कलेक्टर चौधरी ने पैदल भ्रमण कर शहर की बाजारो को जायजा लिया,वहीं व्यापारियों से चर्चा की कैसे यातायात और स्वच्छता अभियान में सुधार लाए।

जानकारी मिल रही है कि आज शाम 6 बजे शहर के मुख्य बाजार धर्मशाला रोड,टेकरी बाजार,कोर्ट रोड,सदर बाजार,माधव चौक का भ्रमण किया। कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी आज पहली बार शिवपुरी शहर का जायजा लिया। बाजार में अस्थाई अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था और स्वच्छता अभियान पर व्यापारियों के साथ चर्चा की और पार्किंग को लेकर सुझाव भी मांगे।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया,एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव, एसडीएम अंकुर गुप्ता, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव,टीआई कोतवाली अमित भदौरिया, देहाती टीआई विकास यादव, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ,फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल राठौर,सूबेदार प्रियंका घोष आदि उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M