प्रदीप मोंटू तोमर@ शिवपुरी। विकास नहीं विवाद के मूलमंत्र पर चल रही हैं। शिवपुरी नगर पालिका में एक और विवाद सामने आ रहा हैं। इस विवाद के कारण नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों का मनोबल टूट रहा है। इससे नगर पालिका के जनहितेषी काम प्रभावित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगर पालिका में पदस्थ दो कर्मचारियों के साथ एक भाजपा नेता के रिश्तेदारो ने कर दी हैं।
जानकारी मिल रही है कि मुरम खुदाई को लेकर मामला उलझ गया और नगर पालिका के कर्मचारियों और नगर पालिका में भाजपा के टिकट पर जीतकर आए एक जनप्रतिनिधि के करीब के रिश्तेदारो ने इन कर्मचारियों की मारपीट कर दी। यह मामला लगभग 2 सप्ताह पूर्व का बताया जा रहा हैं।
उक्त कर्मचारी नपा के राजस्व टीम के सदस्य हैं,मामला सीएमओ सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष के भी संज्ञान में हैं लेकिन सत्ता की डर से कर्मचारी अपने ऊपर हुए इस अत्याचार के खिलाफ आवाज नही उठा रहे हैं। इस भाजपा के जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार के द्वारा कारित इस घटना का जिक्र प्रतिदिन नगर पालिका के कर्मचारियों में होता हैं।
सत्ता के प्रेशर में कर्मचारी कुछ बोल नहीं रहे है लेकिन इस घटनाक्रम के कारण नगर पालिका के कर्मचारियों के हौसले टूट गए और नपा के काम प्रभावित हो रहे है। वही नपा के एक चुने हुए प्रतिनिधि का कहना है कि कर्मचारी मुरम खोदने से मना कर रहे थे पर नेताजी के रिश्तेदार नहीं माने ओर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इस प्रकार की घटनाओं से कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा हैं। वही यह घटनाक्रम नगर पालिका से लेकर भाजपा में चर्चा का विषय बन रहा हैं।