Shivpuri News- पोहरी में शोभा को ससुराल वालो ने घर से निकाला, बाइक और 50000 की मांग

Bhopal Samachar
पोहरी। 24 साल की विवाहिता ने पति व सास के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक शोभा उम्र 24 साल पत्नी देवू शर्मा निवासी समसपुर ने पोहरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शोभा का कहना है कि उसकी मई 2016 में देवू पुत्र द्वारिका से शादी हुई थी। पति और सास दहेज में बाइक और 50 हजार रुपए कैश मांग रहे थे।

आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। हर रोज उसे प्रताड़ित कर ताने मारते थे जिससे वह तंग आ चुकी थी। चूंकि कोई संतान नहीं होने पर चुपचाप थी। लेकिन 17 नवंबर की रात पति व साल ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति देवू और सास कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अब इसकी जांच की जा रही है।
G-W2F7VGPV5M