पचमढ़ी में कराटे के स्टेट लेवल काॅम्पटीशन में शिवपुरी के प्लेयरों ने जीते 04 मेडल- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
स्पोर्ट्स कराटे संघ जिला शिवपुरी के महासचिव एवं मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे संघ के सह सचिव सेंसाई हितेंद्र सिंह डाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि पचमढ़ी में 11 से 13 नवंबर 2022 को सब जूनियर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

ऑर्गेनाइजर मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे संघ के अध्यक्ष सेंसाई राजेंद्र सिंह तोमर एवं महासचिव सिहान महेश कुशवाह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कि सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 25 जिलों ने भाग लिया जिसमें जिला शिवपुरी भी शामिल है।

जिला शिवपुरी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था जिसमें से चार खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर अपने कोष एवं जिला शिवपुरी का नाम रोशन किया 2 सिल्वर मेडल एवं दो ब्रोंज मेडल।

इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

मोक्ष नरवरिया, सिल्वर मेडल,यंशिका माहौर सिल्वर मेडल, रिधिमा डाण्डे ब्रोंज मेडल, प्रज्वल कुशवाह ब्रॉन्ज मेडल, एवं अथर्व गोयल और हर्ष शाक्य ने भी अपनी जुझारू फाइट का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों के विजय होने पर जिला शिवपुरी के खेल अधिकारी डॉ.के.के. खरे सर, फिजिकल कॉलेज के प्राचार्य श्री जगदीश मखमाना सर, शहर वासियों ने एवं डाण्डे मार्शल आर्ट एकेडमी एवं स्पोर्ट कराटे संघ जिला शिवपुरी के समस्त पदाधिकारियों मैं बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
G-W2F7VGPV5M