Bairad News- जैन मंदिर के पास अतिशबाजी ने पकडी मनीष के कपडो मे आग,अस्पताल में भर्ती

बैराड । शिवपुरी जिले के बैराड़ में लापरवाही से आतिशबाजी करने से हादसा हो गया। इसमें एक युवक लापरवाही से सड़क पर पटाखे जला रहा था। इसी दौरान वह एक पटाखे की चपेट में आ जाने से झुलस गया। युवक को पहले बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ नगर के जैन मंदिर के पास रहने वाला एक 24 वर्षीय युवक मनीष जाटव पुत्र सोनी राम जाटव घर के बाहर सड़क पर पटाखे जला रहा था। इसी दौरान मनीष लापरवाही से एक से अधिक पटाखों को एक साथ जला रहा था। इसी दौरान उन्हीं में से एक पटाखा मनीष के शरीर के पास आकर फट गया।

पटाखे के फटने से मनीष के कपड़ों ने आग पकड़ ली। मनीष बुरी तरीके से झुलस गया। मनीष को उपचार के लिए बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से मनीष की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मनीष का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए