खेत की मेड को लेकर हरियाखेडी में की घर में घुसकर हमला, गर्भवती महिला सहित 6 घायल

Bhopal Samachar
बैराड
।  शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाखेड़ी में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर एकाएक घर में घुसकर हमला बोल दिया। हमले में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हैं। जिनमें एक 9 माह की गर्भवती महिला भी शामिल है।

सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैराड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैराड़ थाना क्षेत्र के हरियाखेड़ी गांव के रहने वाले राम अवतार कुशवाह ने बताया कि उनका विवाद उसके दादा के भाई के लड़के के साथ एक मेड़ को लेकर कई महीनों से चला रहा है।

इसी बात को लेकर बीते उसके दादा के भाई के लड़को ने एकजुट होकर घर में घुसकर लाठियों से हमला बोल दिया। हमले में अंकित कुशवाह पिता सुल्तान कुशवाह उम्र 19 वर्ष, रामअवतार कुशवाह पिता रामकिशन उम्र 24 वर्ष, सोमवती कुशवाह पिता रामकिशन कुशवाह उम्र 20 वर्ष, शिवकुमार कुशवाह पिता रामकिशन कुशवाहा उम्र 26 वर्ष, सुनीता कुशवाह पति जय सिंह कुशवाह उम्र 32 वर्ष घायल हुए हैं।

इसके अतिरिक्त 22 वर्षीय 9 माह की गर्भवती महिला सीमा कुशवाह पत्नी रामअवतार कुशवाह भी इस मारपीट से घायल हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैराड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

G-W2F7VGPV5M