कोलारस दांतों से कान को काटकर किया अलग, पत्नी के साथ भी की मारपीट- kolaras News

कोलारस। कोलारस नगर पंचायत में स्थित  जेल कॉलोनी में एक युवक के साथ घर में घुसकर तीन लोगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों युवक का कान दांतों से काटकर अलग कर दिया। हमले में घायल युवक को गंभीर अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र की जेल कॉलोनी के रहने वाले आसन, फिरोज, असलम का विवाद कॉलोनी के ही रहने वाले भगवान सिंह कोली के साथ चला आ रहा था। भगवान सिंह की पत्नी सीमा कोली ने बताया कि बीते शाम जब वह अपने घर पर खाना बनाने की तैयारी कर रही थी।

तभी आसीनए फिरोज और असलम शराब के नशे में धुत होकर उसके घर का दरवाजे में लाते मारने लगे। तीनों उसके पति भगवान सिंह कोली को बुला रहे थेए लेकिन उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान तीनों ने मिलकर महिला के साथ भी झूमाझटकी कर दी। महिला ने अपने पति को फोन पर घर बुलाया।

जब उसका पति घर पहुंचाए तो तीनों ने मिलकर उसके पति के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान आसीन ने अपने दांतों से भगवान सिंह कोली का कान काट कर अलग कर दिया। भगवान सिंह कोली को गंभीर अवस्था में कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए