SHIVPURI NEWS - आईटीबीपी जवान की पत्नी को धमकी देने वालों पर मामला दर्ज

शिवपुरी।  शिवपुरी सिटी कोतवाली पुलिस ने आईटीबीपी जवान की पहली पत्नी को धमकी देने के मामले में शुक्रवार को दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महाराणा प्रताप कालोनी निवासी निकिता रावत ने पुलिस को बताया कि उसने 15 जुलाई 2024 को सचिन रावत से दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। सचिन ने 5 मई 2025 को भौराना की रहने वाली सपना रावत से दूसरी शादी कर ली। निकिता ने इस मामले की शिकायत आईटीबीपी अधिकारियों से की।

दूसरी पत्नी के भाई ने पहली पत्नी को जान से मारने की दी धमकी

इसके बाद 4 जून को सचिन की दूसरी पत्नी के भाई प्रदीप रावत ने निकिता को फोन किया। प्रदीप ने अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी कि वह सचिन को नहीं पा सकती। उसने कहा कि अगर सचिन से संबंध नहीं तोड़ा तो 10 दिन के अंदर जान से मार देगा।